Gujarat news: गुजरात के सुरेंद्र नगर में रविवार को एक कार्यक्रम में लगभग 50 हिंदुओं ने बौद्ध धर्म (Buddhism) अपना लिया है। बता दें आज देशभर में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है, इस दौरान लोगों ने अपना धर्म परिवर्तन किया है। धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों ने इससे पहले स्थानीय प्रशासन के पास इसके लिए आवेदन किया था। बता दें इससे पहले भी अक्टूबर 2023 में अहमदाबाद में हुए एक कार्यक्रम में करीब 400 हिंदू लोगों ने बौद्ध धर्म अपनाया था।
अनुसूचित जाति के लोगों के साथ भेदभाव
बता दें सुरेंद्रनगर जिले में पिछले एक साल में करीब 100 लोगों ने धर्म परिवर्तन के लिए आवेदन किया है। रविवार को हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म में जाने वाले लोगों का आरोप था कि आज भी गुजरात के देहात इलाके में अनुसूचित जाति के युवाओं को दाढ़ी-मूंछ रखने की इजाजत नहीं है। आरोप है कि अनुसूचित जाति के लोगों के साथ भेदभाव होता है और उन्हें घोड़े तक पर चढ़ने की अनुमति नहीं है।
एक माह पूर्व आवेदन
जिन लोगों ने रविवार को बौद्ध धर्म अपनाया उन्होंने करीब एक माह पूर्व इस बारे में स्थानीय कलेक्टर कार्यालय में अपने आवेदन जमा किए थे। दीक्षा लेने वाले लोगों का कहना था कि वे बौद्ध धर्म में शामिल हुए। इस धर्म में जातिगत भेदभाव के विपरीत सभी को समानता की दृष्टि से देखा जाता है।
ये भी पढ़ें: गुजरात चुनाव मैदान में उतरे ‘बागी’,BJP ने बिछाया ‘रेड कार्पेट’ तो कांग्रेस ने भी कसी कमर
ये भी पढ़ें: 3 विधायकों को हाईकोर्ट से लगी फटकार, BJP के गढ़ में राजनीतिक घमासान
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
5 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
7 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
8 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
9 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
10 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
11 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
12 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
13 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines