गुजरात चुनाव मैदान में उतरे ‘बागी’, BJP ने बिछाया ‘रेड कार्पेट’ तो कांग्रेस ने भी कसी कमर

Gujarat Assembly Elections: बीजेपी ने कांग्रेस से आए विधायकों को अपना उम्मीदवार बनाया है। फिलहाल गुजरात विधानसभा में कांग्रेस के 13 विधायक हैं और बीजेपी के विधायकों की संख्या 156 है।

bjp and congress flag

Gujarat Assembly Elections: गुजरात में लोकसभा चुनाव 2024 के साथ ही पांच विधानसभा में भी चुनाव होने हैं। दरअसल, बीते दिनों कांग्रेस पार्टी के चार विधायक, आम आदमी पार्टी के एक और एक अन्य निर्दलीय विधायक के इस्तीफा देने से यह सीटें खाली हुई हैं। बीजेपी ने कांग्रेस से आए विधायकों को अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं, कांग्रेस ने भी इन सीटों पर अपने दिग्गज नेताओं का मौका देकर बागियों को शिकस्त देने का प्लान बनाया है।

विज्ञापन

विधानसभा समीकरण को समझें

जानकारी के अनुसार गुजरात विधानसभा उप चुनाव 2024 में वीजापुर, पोरबंदर, माणावदर, खंभात और वाघोडिया सीट पर चुनाव होना है। यहां बता दें कि 2022 विधानसभा चुनाव में वीजापुर, खंभात पोरबंदर और माणावदर  सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी जीते थे। बीजेपी ने कांग्रेस से आए विधायकों को इन सीट पर उम्मीदवार बनाया है। फिलहाल गुजरात विधानसभा में कुल 182 सदस्य हैं। जिसमें कांग्रेस के 13 विधायक हैं और बीजेपी के विधायकों की संख्या 156 है।

विज्ञापन

प्रत्याशियों को जानें

वीजापुर विधानसभा सीट से बीजेपी ने सी जे चावड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने इस सीट से दिनेशभाई पटेल को अपना प्रत्याशी चुना है। पटेल पाटीदार नेता हैं और इलाके में अपनी मजबूत पकड़ रखते हैं। इसी तरह पोरबंदर सीट से कांग्रेस ने राजूभाई ओडेदरा को चुनावी मैदान में उतारा है वह पार्टी का युवा चेहरा हैं और पोरबंदर तहसील के कांग्रेस प्रमुख हैं। बीजेपी में ने अर्जुन मोढवाडिया को इस सीट से अपना प्रत्याशी चुना है।

माणावदर से कांग्रेस ने हरीभाई को चुनाव मैदान में उतारा

माणावदर से कांग्रेस ने हरीभाई कणसागरा को अपना उम्मीदवार बनाया है और बीजेपी ने अरविंद लडाणी को यहां से चुनाव मैदान में उतारा है। इसी तरह खंभात से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह परमार हैं और उनके सामने बीजेपी के चिराग पटेल हैं। कनुभाई गोहिल वाघोडिया विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। वे वडोदरा जिला के प्रमुख रह चुके हैं। वहीं, बीजेपी ने इस सीट से धर्मेंद्र सिंह वाघेला को टिकट दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ