गुजरात में मौसम का दोहरा रूप, अहमदाबाद समेत 10 जिलों में तापमान 35 डिग्री के पार, IMD का अपडेट
गुजरात में इस समय मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। राज्य में 22 मार्च से तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

गुजरात में मार्च महीने के दौरान मौसम ने जिस तरह करवट ली है, उसने सभी को हैरान कर दिया है। राज्य में इन दिनों जहां दोपहर में गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है, वहीं रात में हल्की ठंड ने परेशान कर रखा है। इस समय गुजरात में मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। राज्य में सुबह और रात के समय तापमान गिर रहा है और दोपहर में गर्मी पड़ रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि राज्य में 22 मार्च से तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही विभाग ने बताया कि राज्य में अगले 7 दिन तक मौसम मिजाज कैसा रहने वाला है।
— IMD Ahmedbad (@IMDAHMEDABAD) March 20, 2025
मौसम विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, इसके बाद 2 डिग्री से 3 डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना है। राज्य में हवा की दिशा में बदलाव के कारण 22 मार्च से गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 22 से 24 मार्च तक दक्षिण गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र-कच्छ के तटीय इलाकों में गर्म और आर्द्र हवा के कारण की गर्मी बढ़ने की भविष्यवाणी की गई है।
मौसम विभाग ने बताया कि बीते दिन राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। हालांकि, सौराष्ट्र-कच्छ के कुछ हिस्सों में दिन के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है, वहीं बाकी के क्षेत्रों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। इन क्षेत्रों में निचले स्तरों पर पश्चिमी से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। वहीं, अहमदाबाद में गुरुवार को तापमान 20.6 से 37.5 डिग्री के बीच रहा।
मौसम विभाग के अनुसार आज गुजरात के दीसा में 38.1, वडोदरा में 37.0, भुज में 36.2, राजकोट में 37.7, सूरत में 36.0, डैंग में 37.0, नालिया में 34, कांडला (थाना) में 35, अमरेली में 37, भावनगर में 36, द्वारका में 29 और ओखा में 31 डिग्री तापमान रहने की उम्मीद है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: