Gujarat Weather: गुजरात के 10 जिलों में बारिश की चेतावनी, जानिए IMD का लेटेस्ट अपडेट

Gujarat Weather News: गुजरात में मानसून फिलहाल दूर है, लेकिन प्री-मानसून की हल्की गतिविधियां चल रही हैं। राज्य में 20 जून के बाद हल्की बारिश के आसार हैं। इस बीच IMD ने कई जिलों में बारिश को लेकर भविष्यवाणी की है।

GUJARAT WEATHER (1)
विज्ञापन

Gujarat Weather News: गुजरात में फिलहाल मानसून दूर है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के तटीय इलाकों में बारिश का मौसम बन सकता है। इसके साथ ही कुछ दिनों में मानसून आ सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि कुछ राज्यों में मानसून आ गया है। बंगाल की खाड़ी में धीरे-धीरे एक सिस्टम सक्रिय हो रहा है। 14 जून से मानसून काफी सक्रिय हो जाएगा, जिसके चलते 16 जून के बाद कई इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं, सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में प्री-मानसून बारिश शुरू होगी। जबकि 20 जून को मानसून के गुजरात में एंट्री की संभावना है। फिलहाल, मानसून 18 से लेकर 22 जून के बीच राज्य में आ सकता है।

कहां हो सकती है बारिश?

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में सिस्टम सक्रिय हो रहा है। इसलिए 12 से लेकर 15 जून तक दक्षिण गुजरात, दक्षिण सौराष्ट्र और मध्य गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं, महिसागर, भरूच, वलसाड, दाहोद, नर्मदा, गिर-सोमनाथ, अमरेली, बोटाद, भावनगर, सूरत में बारिश की संभावना है।

Advertisment

सीएम भूपेंद्र पटेल ने की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एक समीक्षा बैठक के दौरान आने वाले मानसून को लेकर राज्य के अंदर तैयारियों के बारे में जानकारी ली। अलग-अलग विभागों ने मानसून से पहले के काम को लेकर अपनी योजनाएं बताईं हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि सौराष्ट्र और कच्छ में बारिश ज्यादा होने की संभावना है। इसके लिए वहां एनडीआरएफ की टीम समय पर पहुंच सके।

कैसा होगा आने वाले दिनों का मौसम?

13 जून को गिर सोमनाथ, अमरेली, नवसारी, भावनगर, छोटा उदेपुर, वडोदरा, भरूच, नर्मदा, सूरत, दाहोद, पंचमहल, तापी, डांग और वलसाड जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, 14 जून को राजकोट, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, बोटाद, अरावली, महिसागर, दाहोद, पंचमहल, छोटा उदेपुर, वडोदरा, भरूच, नर्मदा, सूरत जिलों में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ