Gujarat Weather: गुजरात के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट; कब सक्रिय होगा मानसून? जानिए IMD का ताजा अपडेट

Gujarat Weather: गुजरात में फिलहाल मानसून का इंतजार है। हालांकि कुछ भागों में मानसून सक्रिय हो चुका है। राज्य में जल्द ही बारिश आने की उम्मीद है। इस बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

GUJARAT WEATHER

गुजरात मौसम

विज्ञापन

Gujarat Weather News: गुजरात में फिलहाल भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, 11-12 जून तक राज्य के तटीय इलाकों में बारिश का मौसम बन सकता है। इसके साथ ही कुछ दिनों में मानसून आ सकता है। 12 जून को दमन और दादरा नगर हवेली, अमरेली, भावनगर, सोमनाथ, तापी, वलसाड, नवसारी में हल्की बारिश हो सकती है।

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इसलिए मुंबई और महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना है। 12 से लेकर 15 जून तक दक्षिण गुजरात, दक्षिण सौराष्ट्र और मध्य गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं राज्य में अगले 7 दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। इसमें महिसागर, भरूच, वलसाड, दाहोद, नर्मदा, गिर-सोमनाथ, अमरेली, बोटाद, भावनगर, अरावली, डांग, सूरत और नवसारी में बारिश की संभावना है।

Advertisment

कब मानसून आने की संभावना?

मौसम विभाग के अनुसार, अभी मानसून आने पर भी इतना सक्रिय नहीं होगा। अगर मानसून एक्टिव होता है तो वह 12 से 15 जून के आसपास होगा।

विज्ञापन

कैसा होगा आने वाले दिनों का मौसम?

13 जून को गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, छोटा उदेपुर, वडोदरा, भरूच, नर्मदा, सूरत, दाहोद, पंचमहल, तापी, डांग, नवसारी और वलसाड जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, 14 जून को राजकोट, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, बोटाद, अरावली, महिसागर, दाहोद, पंचमहल, छोटा उदेपुर, वडोदरा, भरूच, नर्मदा, सूरत जिलों में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

महाराष्ट्र में तेज बारिश  की संभावनाएं

मौसम विभाग महाराष्ट्र में 12 जून से 17 जून के बीच तेज हवा के साथ, अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। यहां कोल्हापुर, सोलापुर, सतारा और सांगली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और नवी मुंबई के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। 14 जून को महाराष्ट्र के रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ