गुजरात में पिछले एक-दो सप्ताह से बेमौसम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है, जबकि कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी भी पड़ रही है। मौसम विभाग ने आज से अगले 6 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। आज सौराष्ट्र के अलावा मध्य गुजरात, उत्तर और दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। बता दें, 23 से 30 मई के बीच कई जगहों पर प्रीमानसून गतिविधियां हो सकती हैं। मौसम विभाग ने आज और कल राज्य में हल्की बारिश की संभावना जताई है। वडोदरा, छोटा उदेपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी और दमन, दादरा और नगर हवेली में छिटपुट स्थानों पर बारिश की संभावना है। सौराष्ट्र-कच्छ के जिलों जैसे राजकोट, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ, कच्छ और दीव में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
16 से लेकर 21 मई तक कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, आज 16 मई 2025 को राजकोट, बोटाद, अमरेली, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, भावनगर, साबरकांठा, अरावली, महिसागर, पंचमहल, दाहोद, छोटा उदेपुर, वडोदरा, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, नवसारी और वलसाड जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
17 मई 2025 को अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ, पंचमहल, वडोदरा, छोटा उदेपुर, दाहोद, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, नवसारी, डांग और वलसाड जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
18 मई 2025 को अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ, दाहोद, छोटा उदेपुर, नर्मदा, तापी, नवसारी, डांग और वलसाड जिलों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है, जबकि 19 मई 2025 को अमरेली, भावनगर, दाहोद, छोटा उदेपुर, नर्मदा, तापी, नवसारी, डांग और वलसाड जिलों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है।
20 और 21 मई 2025 को दाहोद, नर्मदा, छोटा उदेपुर, तापी, डांग, नवसारी, वलसाड जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
गुजरात में मानसून कब आएगा?
मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के अनुमान से पहले गुजरात में प्रवेश करने की संभावना है। मानसून आमतौर पर 15 जून को गुजरात पहुंचता है। हालांकि, इस साल यह 4 दिन पहले, 10 या 11 जून के आसपास आएगा। इसका असर गुजरात में 12 जून के आसपास दिखाई देगा और इतना ही नहीं, यह बहुत जल्दी पूरे राज्य को कवर कर लेगा।