Gujarat Weather: गुजरात के 7 जिलों में बारिश के आसार, कब होगा मानसून एक्टिव? जानें IMD का अपडेट

Gujarat Weather: गुजरात में फिलहाल भयंकर गर्मी हो रही है और अब मानसून का इंतजार है। कुछ भागों में मानसून सक्रिय हो चुका है। इस बीच मानसून को लेकर मौसम विभाग ने बड़ी भविष्यवाणी की है।

GUJARAT WEATHER UPDATE

GUJARAT WEATHER UPDATE

Gujarat Weather News: गुजरात में अभी बारिश के कोई आसार नहीं हैं, लेकिन अगले कुछ दिनों में बारिश हो सकती है। फिलहाल राज्य में बारिश का अनुमान नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, 9 से लेकर 12 जून तक राज्य के तटीय इलाकों में बारिश का मौसम बन सकता है। इसके साथ ही कुछ दिनों में मानसून आ सकता है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, 10, 11 और 12 जून के बीच अमरेली, भावनगर, सोमनाथ, तापी, वलसाड, नवसारी, दमन और दादरा नगर हवेली में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 13 जून को भावनगर, गिर सोमनाथ, अमरेली, वडोदरा, पंचमहल, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, नवसारी, डांग में बारिश का अनुमान है।

विज्ञापन

कब आ सकता है मानसून?

मौसम विभाग के अनुसार, 10 जून के आसपास वलसाड में मानसून आ सकता है। हालांकि, अभी मानसून आने पर भी इतना सक्रिय नहीं होगा। अगर मानसून सक्रिय होता है तो वह 12 से 15 जून के आसपास होगा।

विज्ञापन

कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम?

13 जून को गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, दाहोद, पंचमहल, छोटा उदेपुर, वडोदरा, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, नवसारी और वलसाड जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, 14 जून को राजकोट, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, बोटाद, अरावली, महिसागर, दाहोद, पंचमहल, छोटा उदेपुर, वडोदरा, भरूच, नर्मदा, सूरत जिलों में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ