Gujarat Weather: गुजरात में मौसम हर दिन बदलव रहा है. मां दुर्गा के पावन अवसर से पहले एक बार फिर राज्य में बारिश हुई है. रविवार को दोपहर में तेज धूप के बाद कुछ इलाकों में बारिश हुई है. इसका सीधा असर गरबा पंडाल लगाने वालों पर पड़ा है. उन्हें तैयारियां पूरी करने में बाधाएं आई हैं. IMD ने आने वाले 2 दिनों के लिए दक्षिण गुजरात के शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. नर्मदा, सूरत, भरूच, तापी, वलसाड और नवसारी के में येलो अलर्ट का अपडेट है.
कहां-कहां बारिश का अलर्ट?
गुजरात में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला-बदला रहेगा. उत्तरी गुजरात के जिलों साबरकांठा, गांधीनगर, अरावली, खेड़ा, अहमदाबाद, आनंद, पंचमहल, दाहोद और महीसागर में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.
ये भी पढ़ें-भावनगर में भी मिलेगा कैंसर का इलाज, पीएम मोदी ने दी 500 करोड़ की ये सौगात
वहीं, दक्षिण गुजरात के जिलों वडोदरा, छोटा उदेपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, नवसारी, वलसाड के अलावा केंद्र शासित प्रदेश दमन, दादरा और नगर हवेली में कई जगह बारिश हो सकती है.
सौराष्ट्र के जिलों जैसे सुरेंद्रनगर, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, मोरबी, द्वारका, गिर सोमनाथ, बोटाद और दीव में भी कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं. राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.
रविवार को हुई थी इतनी बारिश
नवरात्रि के लिए गरबा पंडालों की अंतिम तैयारियों के दौरान रविवार को भरूच और आस-पास के इलाकों में दोपहर 2 बजे करीब 1.5 इंच तक बारिश दर्ज की गई थी. इसके बाद लगातार 8 घंटों तक हल्की बूंदा बांदी हुई थी. प्रशासन ने सभी पंडाल वालों को बारिश और जलभराव की स्थिति से बचने के लिए जरूरी एडवाइजरी दी है.
आयोजकों की बढ़ी परेशानी
दरअसल, गुजरात में नवरात्रि और डांडिया उत्सव यहां का सबसे जीवंत उत्सव माना जाता है. यहां कई बड़े पंडाल लगाए जाते हैं, जहां हजारों लोग आते हैं. बाहर से भी बड़े पैमाने पर लोग यहां नवरात्रि मनाने आते हैं. ऐसे में बरसात से लोगों को दिक्कत हो सकती है. नौ दिनों तक का उत्सव बिना किसी बाधा के साथ संपन्न हो सके. इसके लिए आयोजकों को आवश्यक तैयारियां करने की सलाह दी गई है.
ये भी पढ़ें-IMD Weather Update: दिल्ली-NCR समेत 10 राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, बारिश पर भी IMD ने दिया अपडेट
संबंधित खबरें
गुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
57 mins agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
1 day agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
2 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
3 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
3 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
3 days agoअस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे ने गलती से दी मुखाग्नि
4 days agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान पर फैसला
4 days ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, जानें कैसे हुआ वारदात का खुलासा?
4 days ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग भी हैरान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines