News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
IMD Weather Update: 22 September 2025: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान को मानें तो 22 सितंबर 2025 को उत्तर भारत के राज्य बारिश को तरसेंगे। उत्तर भारत से मानसून की विदाई होने के कारण दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों को गर्मी और उमस से जूझना होगा. गुजरात, राजस्थान और जम्मू एवं कश्मीर के कुछ हिस्सों से मौसम सुहावना रह सकता है। 30 सितंबर तक मानसून सीजन खत्म हो जाएगा, उससे पहले दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में 23 सितंबर तक भारत में भारी बारिश के आसार हैं.
Realised weather during past 24 hours till 0830 hours IST of today, the 21st September, 2025: pic.twitter.com/LzEARAeB5d
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 21, 2025
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क और साफ रहेगा। दिन में गर्मी और उमस से थोड़ी परेशानी हो सकती है, जबकि बारिश की कोई संभावना नहीं है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी मौसम शुष्क रहेगा, जिससे लोगों को बारिश से राहत मिलेगी। बिहार के कुछ राज्यों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना कम है। दिन में गर्मी का अनुभव हो सकता है।
यह भी पढ़ें: ठंड कब से दस्तक देने को है तैयार? अगले 7 दिन दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें IMD अपडेट
यह भी पढ़ें: ITR Filing 2025: रिटर्न फाइल कर चुके हैं तो ये 8 गलतियां तो नहीं कीं, तुरंत आएगा नोटिस
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।