Gujarat Weather: गुजरात के 15 जिलों में चलेगी हवाएं, बढ़ेगी ठंड, क्या है IMD का अपडेट?

Gujarat Weather Update: एक बार फिर से गुजरात में ठंडी हवाओं के चलने से मौसम ने करवट ली है और ठंड बढ़ गई है। आइए जान लेते हैं आज का मौसम…

Gujarat Weather Update

Gujarat Weather Update

विज्ञापन

Gujarat Weather Update: फरवरी का महीना शुरू हो चुका है, इस महीने में सर्दी लगभग विदा होने लगती है। हालांकि, गुजरात में अब ठंड का नया दौर शुरू हो गया है। कुछ दिनों की राहत के बाद ठंड ने फिर जोर पकड़ लिया है। ठंडी हवाएं चलने से प्रदेश में एक बार फिर शीतलहर चल पड़ी है। राज्य के ज्यादातर जिलों में तापमान 15 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। आइए जान लेते हैं कि आज गुजरात में कैसा रहेगा तापमान और कितनी रफ्तार से चलेगी हवा।

छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात में आज मौसम दिन में तो मौसम साफ रहने की उम्मीद है। लेकिन जैसे-जैसे शाम बढ़ेगी आसमान में बादल भी छाने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम में अचानक से हुए इस बदलाव ने एक बार फिर से कुछ ठंड बढ़ा दी है। आने वाले समय में उम्मीद जताई जा रही है कि ठंडी हवाओं के साथ मौसम में ठंडक बढ़ सकती है।

Advertisment

Gujarat Weather Update

बारिश की नहीं कोई संभावना

बेशक बादल छाए रहने की उम्मीद है लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम में नमी 45% रहने की उम्मीद है और 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने वाली हैं। मौसम में नमी आने की वजह से ठंड के बढ़ने की संभावना जरूर है। ऐसे में जिन लोगों ने रजाई संभालने की तैयारी कर ली है वो जरा रुक जाएं।

विज्ञापन

कैसा रहेगा इन शहरों का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार गुजरात में आज कई क्षेत्रों के तापमान पर भी एक नजर डाल लेते हैं।  केशोद में 12.9 डिग्री तापमान, अहमदाबाद में 17, राजकोट में 15.4, अमरेली में 15.8, दीसा में 15.2, गांधीनगर में 15.5, विद्यानगर में 15.6, वडोदरा में 16.8, सूरत में 17.2, दमन में 16.4, भुज में 13.8, नालिया में 8.6, कांडला बंदरगाह में 15, कांडला हवाई अड्डा में 15.0,  भावनगर में 17.4, द्वारका में 19.8, ओखा में 20.8, पोरबंदर में 14.9 दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ