Gujarat Weather: गुजरात में मानसून की एंट्री, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात; 11 जिलों में रेड अलर्ट

Gujarat Weather Update: गुजरात में कई जगहों पर मानसून की गतिविधियां शुरू हो चुकी है। राज्य के कई जिलों में कल भी भारी बारिश भी हुई है। इस बीच, आईएमडी ने लेटेस्ट मानसून को लेकर भविष्यवाणी की है।

gujarat weather update (1)
विज्ञापन

Gujarat Weather Update: गुजरात में फिलहाल मानसून एक्टिव हो जाएगा। वहीं, भीषण गर्मी और आंधी के बीच राज्य में भारी बारिश हो रही है। अहमदाबाद में कल तेज हवाएं चलने के साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई। आईएमडी ने 17 से लेकर 19 जून के बीच भारी बारिश होने की संभावना जताई है। कुछ हिस्सों में बिजली भी गिर सकती है। आम लोगों को गर्मी से राहत तो मिली ही, लेकिन कई जगहों पर भारी बारिश होने के कारण ही जलभराव भी हो गया। आईएमडी ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह भी दी है।

नदी का पानी बढ़ने से स्कूल में भरा पानी 

भावनगर जिले के तलगाजरडा गांव में भारी बारिश के बीच स्कूल में कई बच्चे फंस गए। जब इसकी खबर मिली तो तुरंत ही रेस्क्यू टीम ने पहुंचकर कई बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। दरअसल, बच्चे नदी का पानी बढ़ने से स्कूल में ही फंस गए थे। स्कूल में लगातार बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ रहा था। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर सब लोगों को सेफली बाहर निकाला।

Advertisment

कब एक्टिव होगा मानसून?

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य में मानसून एक्टिव हो जाएगा। कई जिलों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में मानसून सक्रिय होने के साथ ही अहमदाबाद में भी बारिश हुई है।

कहां-कहां होगी बारिश?

17 जून को सूरत, नवसारी, वलसाड और दादरा नगर हवेली में भारी बारिश का रेड अलर्ट दिया गया है। वहीं, जामनगर, सुरेंद्रनगर, पोरबंदर, भरूच में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा आणंद, वडोदरा, नर्मदा, डांग और तापी में भारी बारिश का अनुमान है।

विज्ञापन

कहां-कहां दर्ज की गई बारिश?

बीते 24 घंटों में बोटाद जिले के गढड़ा तालुका में सबसे ज्यादा 14 इंच बारिश दर्ज की गई है। वहीं, भावनगर जिले के पालीताना और शिहोर में भी 12-12 इंच बारिश हुई है। भावनगर जिले में औसतन 8 इंच और बोटाद में 7.5 इंच से ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है। तालुका स्तर पर बात की जाए तो, भावनगर के जेशर और उमराला, अमरेली के सावरकुंडला और बोटाद तालुका में 10 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज हुई है। भावनगर के महुवा तालुका में भी 9 इंच बारिश हुई। इसके अलावा अमरेली के राजुला, अमरेली और लिलिया, भावनगर के वल्लभीपुर और तळाजा, सुरेंद्रनगर के चोटीला में 6 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। राज्य के 25 तालुकाओं में 2 इंच से ज्यादा, 66 तालुकाओं में 1 इंच से ज्यादा और 93 तालुकाओं में 1 इंच से कम बारिश हुई है। कुल मिलाकर, बीते 24 घंटों में राज्य के 33 जिलों के 221 तालुकाओं में औसतन 1.5 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

आज सुबह 6 बजे तक राज्य में सीजन का कुल औसत बारिश 8% तक पहुंच गया है। सुबह 6 से 10 बजे के बीच भावनगर के उमराला तालुका में राज्य में सबसे ज्यादा 3.5 इंच बारिश हुई। बोटाद के बरवाला में 3 इंच और भावनगर के वल्लभीपुर, अहमदाबाद के धोलेरा और धंधुका तालुका में भी 2 इंच से ज्यादा बारिश 4 घंटे में दर्ज की गई है।

विज्ञापन

कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ के हालात

तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। कई जगहों पर अचानक बढ़े जलस्तर के चलते कई यात्रियों से भरी बस पानी में फंसी तो महुआ में कमर के ऊपर तक पानी में फंसे स्कूली बच्चों को रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। वहीं छोटा उदयपुर में तूफानी बारिश के चलते तीन घर धराशाई हो गए। हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, अहमदाबाद में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के लिए 11 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट है, जहां तूफानी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ