News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
गुजरात में भावनगर जिले के महुवा तालुका के तलगाजरडा गांव में भारी बारिश के बीच स्कूल में कई बच्चे फंस गए। बताया जा रहा है कि इसकी खबर पूर्व कैबिनेट मंत्री अैर भावनगर पश्चिम के विधायक जीतूभाई वाघाणी को मिली। उन्होंने तुरंत भावनगर कलेक्टर को रेस्क्यू टीम भेजने के निर्देश दिए। जिसके बाद तुरंत ही रेस्क्यू टीम ने पहुंचकर तमाम बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री और भावनगर पश्चिम के विधायक जीतूभाई वाघाणी पूर्व राजकोट में विजयभाई रूपाणी की प्रार्थना सभा में गए थे। तभी उन्होंने सूचना मिली भावनगर के महुवा में भारी बारिश के कारण बाढ़ में मॉडर्न स्कूल 50 बच्चे फंस गए। उन्होंने वहां से इसकी सूचना भावनगर कलेक्टर को दी। जिसके बाद रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया और बच्चों समेत टीचरों को बचाया गया।
बताया जा रहा है कि बच्चे नदी का पानी बढ़ने से स्कूल में फंस गए थे। स्कूल में लगातार बाढ़ का पानी बढ़ रहा था। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी को एक-एक कर वहां से निकाला और उन्हें पास के एक घर में शिफ्ट किया गया था। उस मकान में भी बाढ़ का पानी घुस गया। जिसके बाद रेस्क्यू कर रही टीम के होश उड़ गए। उन्होंने किसी तरह सभी बच्चों और दूसरे लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया।
वहीं इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 38 सेकेंड के इस वीडियो में 50 से ज्यादा बच्चे टीचरों के साथ पानी में फंसे नजर आ रहे हैं। बच्चे एक मकान में पानी के बीच खड़े नजर आ रहे हैं। जबकि बाहर लगातार बारिश हो रही है। बच्चे आपस में बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में बच्चों समेत कुछ टीचर और स्थानीय लोग कमर तक पानी में डूबे नजर आ रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें गुजरात, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।