ठाकुर भूपेंद्र सिंह
Gujarat University Exam Pass Gang : पैसे लेकर परीक्षा में पास कराने की खबरें अक्सर सुनने को मिल जाती हैं लेकिन गुजरात यूनिवर्सिटी का यह मामला होश उड़ा देने वाला है। अहमदाबाद में फाइनल ईयर की परीक्षा पास कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की तहकीकात में यह भी पता चला है कि शातिर किस तरह से अपने काम को अंजाम देते थे। ये लोग इस काम को बेहद शातिराना तरीके से पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम देते थे।
ये लोग पहले ऐसे छात्रों की पहचान करते थे जो पढ़ाई में कमजोर होते थे और पास होने के लिए पैसे देने के लिए तैयार होते थे। इसके बाद इन छात्रों से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क किया जाता था। डील फाइनल होने के बाद असली खेल शुरू होता था। पास कराने के लिए गिरोह के लोग सेफ रूम से उन छात्रों की आंसर शीट चोरी करते थे। पहचान के लिए छात्रों से शीट के अंदर हैश और आगे स्वास्तिक का निशान बनाने के लिए कहा जाता था।
छात्रों की आंखों पर पट्टी
इसके बाद छात्रों को रात के समय जूना वाइज बस स्टैंड के पास बुलाया जाता था। यहां छात्रों के फोन बंद करवा दिए जाते थे और आंखों पर पट्टी बांधकर एक कमरे में ले जाया जाता था। यहां उन्हें चोरी की गई उनकी आंसर शीट दी जाती थी और जवाब लिखवाए जाते ते। इसके बाद आंसर शीट्स को फिर से सेफ रूप में पहुंचाया जाता था। पूछताछ में पता चला है कि आंसर शीट चोरी करने के लिए आरोपी यूनिवर्सिटी के प्यून संजय दामोर की मदद लेते थे।
प्यून था सबसे बड़ा मोहरा
आरोपी उन छात्रों की लिस्ट दामोर को देते थे जिनकी आंसर शीट चोरी करनी है। वही आंसर शीट चोरी करता था और बाद में फिर से सेफ रूम में पहुंचाता था। लेकिन 11 जुलाई को ऐसा नहीं हो पाया। सख्ती और चौकसी के चलते उसी दिन आंसर शीट चोरी होने का मामला सामने आ गया था। इसी की जांच के दौरान पैसे लेकर पास कराने का ये पूरा मामला सामने आया। रिपोर्ट्स के अनुसार गिरफ्तार आरोपी बीएससी नर्सिंग के चौथे साल में हैं।
ये भी पढ़ें: बजट में भारत ने मालदीव को दिया तगड़ा झटका
ये भी पढ़ें: पढ़िए निर्मला सीतारमण के भाषण की बड़ी बातें
ये भी पढ़ें: 1 करोड़ लोगों को मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
8 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
10 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
11 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
12 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
13 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
14 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
15 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
16 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines