हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'21 से 27 अक्टूबर तक ट्रैफिक पुलिस जुर्माना नहीं वसूलेगी', गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी का ऐलान

विज्ञापन

Gujarat home minister: गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने शुक्रवार को घोषणा की कि दिवाली के त्योहार को देखते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर लोगों पर एक सप्ताह तक जुर्माना नहीं लगाया जाएगा, जिसकी सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, सूरत में एक कार्यक्रम में बोलते हुए गुजरात के गृह मंत्री ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस 21-27 अक्टूबर से दिवाली के त्योहार के कारण नियमों के उल्लंघन के लिए जुर्माना नहीं वसूलेगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई नागरिक बिना हेलमेट या लाइसेंस या यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा जाता है, तो इस दौरान पुलिस उन्हें सलाह देगी।

अभी पढ़ें – Job Certificate 2022: पीएम मोदी आज 75000 युवाओं को देंगे दिवाली गिफ्ट, सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

विज्ञापन

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1583695925876121601

अभी पढ़ें – Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का आज 50वां दिन, राहुल गांधी ने तेलंगाना के नारायणपेट जिले से शुरू की पदयात्रा

विज्ञापन

गुजरात के गृह मंत्री ने ये भी कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि आपको (जनता को) यातायात नियमों का पालन नहीं करना चाहिए, लेकिन यदि आप गलती करते हैं, तो इसके लिए जुर्माना नहीं भरना होगा। हर्ष संघवी की इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुछ यूजर्स ने इसे चुनावी नौटंकी करार दिया है।

गुजरात विधायक जिग्नेश मेवाणी ने ट्वीट किया और कहा कि चुनाव कुछ भी करा सकता है। वहीं, राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख जयंत सिंह चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार वोट के लिए लोगों के जीवन को खतरे में डाल रही है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola