गुजरात में अचानक बढ़ा ठंड का प्रकोप; 15 डिग्री से नीचे 15 शहरों का तापमान, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम?

Gujarat Weather Update: गुजरात के ज्यादातर इलाकों में तापमान 15 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। वहीं अहमदाबाद जैसे गर्म शहर में पारा लुढ़क कर 13.2 डिग्री पर पहुंच गया।

Gujarat Weather Update (17)
विज्ञापन

Gujarat Weather Update: गुजरात में जैसे-जैसे दिसंबर का महीना आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे ठंड का कहर भी बढ़ता जा रहा है। गुजरात में ठंड अपनी पूरी रफ्तार पर पहुंच गई है। उत्तर गुजरात से लेकर दक्षिण गुजरात और कच्छ से लेकर मध्य गुजरात तक शीतलहर इस समय उत्तर गुजरात में कहर बरपा रही है। प्रदेश में तापमान 10 डिग्री के करीब पहुंच गया है। वहीं अहमदाबाद शहर में भी कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। गुजरात के ज्यादातर इलाकों में तापमान 15 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। वहीं अहमदाबाद जैसे गर्म शहर में पारा लुढ़क कर 13.2 डिग्री पर पहुंच गया।

हवाओं के साथ बढ़ेगा ठंड का प्रकोप

Advertisment

मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात में इस समय उत्तर से उत्तर पूर्व की हवाएं चल रही हैं। हालांकि, विभाग ने पूर्वानुमान में कहा था कि अगले सात दिनों तक गुजरात का मौसम शुष्क रहेगा। कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 4-5 दिनों तक तापमान में और गिरावट देखी जा सकती है। साथ ही श्चिमी विक्षोभ, पहाड़ी हवाओं के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। अहमदाबाद, गांधीनगर में भी तापमान गिर सकता है, इससे राज्य में दो दिन अधिक ठंड महसूस होगी।

15 डिग्री से नीचे गया 15 शहरों का तापमान

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, बीते दिन 7.5 डिग्री तापमान के साथ नलिया राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा। वहीं, 15 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से कम दर्ज किया गया। जैसे नलिया में 7.6 डिग्री, महुवा में 9.1 डिग्री, डिसा में 10.6 डिग्री, वडोदरा में 11 डिग्री, केशोद में 11.6 डिग्री, राजकोट में 11.8 डिग्री, भुज में 12 डिग्री, गांधीनगर में 12.4 डिग्री, भावनगर में 12.8 डिग्री, वल्लभ विद्यानगर में 13.2 डिग्री, अमरेली में 13.7 डिग्री, सुरेंद्रनगर में 13.8 डिग्री, अहमदाबाद में 13.8. 13.9, पोरबंदर में 14.2, सूरत में 14.4, कांडला पोर्ट में 16, वेरावल में 16.7, द्वारका में 18 और ओखा में 21.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ