Gujarat News: उत्तर गुजरात में आंजणा समाज का अजीबोगरीब फरमान, फैशनेबल दाढ़ी रखने पर लगेगा इतना जुर्माना, जानें
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

गुजरात से भूपेंद्र सिंह की रिपोर्टः उत्तर गुजरात के आंजणा चौधरी समाज ने एक अजीबोगरीब फरमान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अगर कोई युवक फैशनेबल दाढ़ी रखेगा तो उससे 51 हजार रुपये का दंड वसूला जाएगा। बनासकांठा के धनेरा में बैठक के आंजणा चौधरी समाज ने यह ऐलान किया है।
इस बैठक में समाज की तरफ समाज सुधार के लिए कुल 22 ऐलान किए गए हैं। इन्हीं में फैशनेबल दाढ़ी पर रोक का नियम शामिल है। आंजणा समाज ने इसके अलावा शादियों में खर्च घटाने और शादियों में डीजे और पार्टी कल्चर पर रोक लगाने की बातें कही हैं।
आंजणा चौधरी समाज ने क्षेत्र के 54 गांवों के लिए इन 22 नियमों का ऐलान किया है। समाज की तरफ से मृत्य के बाद अफीम पीने की परंपरा को खत्म करने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर 1 लाख रुपये का वसूलने की बात कही गई है। बैठक में ये भी तय किया गया के समाज में शादियों के निमंत्रण पत्र सिंपल होने चाहिए। शादियों में पटाखे नहीं फोड़े जाएं। शादियों में खाने को पौष्टिक बनाने के लिए कहा गया है।
इतना ही नहीं इस खाने को परोसने के लिए स्थानीय युवक होने चाहिए। बाहर से किराए पर लोग न बुलाए जाएं। बेटियों की गोद भराई में 51 हजार रुपये से अधिक नहीं देने की बात कही है। शादियों में डीजे पर पाबंदी के साथ अतिथियों और रिश्तेदारों का स्वागत शाल, पगड़ी से करने को कहा है। इसके अलावा मृत्य होने पर बहनों से आर्थिक लेनदेन के लिए रोका गया है
उत्तर गुजरात में आंजणा समाज काफी पावरफुल है। समाज के अग्रणियों का कहना है कि समाजिक सुधार के लिए ये चीजें जरूरी हैं। इन फैसलों से सामाजिक बदलाव आएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: