गजब! चोरी हुई पत्नी की कार, पति हुआ गिरफ्तार, सच आया समाने तो चकरा गई पुलिस

Gujarat man steal wife car: आरोपी ने कार पर लोन लिया हुआ था, जिसे वह भर नहीं पा रहा था। बैंक वाले कार उठाकर न ले जाएं इसलिए उसने चोरी की कहानी रची।

Gujarat man held stealing wifes car

पत्नी की कार चोरी में पति गिरफ्तार

Gujarat man steal wife car: गुजरात के सूरत में बेहद हास्यप्रद मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को अपनी ही पत्नी की कार चोरी में गिरफ्तार किया गया है। जब पुलिस ने सख्ती से इसका कारण पूछा तो पता चला कि उसने कार पर लाखों रुपयों का लोन लिया हुआ था। वह लोन का भुगतान नहीं कर पा रहा था और बैंक वाले उसकी कार उठा ले जाने की धमकी दे रहे थे। इससे बचने के लिए उसने कार चोरी की झूठी कहानी बनाई।

विज्ञापन

कार की कीमत 4.5 लाख रुपये आंकी गई

पुलिस के अनुसार आरोपी गोवर्धन की पत्नी कंचन को इस साजिश का पता नहीं था। जानकारी के अनुसार मामला सूरत के उधना थाना क्षेत्र का है। 6 जनवरी को यहां गायत्री कृपा 2 सोसायटी में रहनी वाली कंचन ने शिकायत दी कि उसकी Swift Dezire कार चोरी हो गई है। कार की कीमत 4.5 लाख रुपये आंकी गई। पुलिस ने गोवर्धन और कंचन दोनों से पूछताछ की।

विज्ञापन

बैंक रिकॉर्ड खंगाले गए

सोसायटी का सीसीटीवी खंगाला गया। पुलिस छानबीन में गोवर्धन के हावभाव संदिग्ध दिखे। पुलिस को उस पर शक हुआ और उस पर नजर रखनी शुरू की गई। उसके बैंक रिकॉर्ड खंगाले गए। जिससे पता चला कि वह कार पर लिया लोन कई माह से भर नहीं रहा था। इसके बाद पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया। पुलिस के अनुसार गोवर्धन के ऊपर काफी उधार चढ़ा था। कार पर उसने लोन लिया था। जिसे वह भर नहीं पा रहा था।

गोवर्धन घटना के दिन राजस्थान भाग गया था

कार चोरी होने पर बैंक इस मामले को रफा-दफा कर देता वरना लोन की रकम न लौटाने पर उसकी कार जब्त हो जाती। इस सब परेशानियों से मुक्त होने के लिए उसने अपनी ही कार को चोरी करने की साजिश रची। इस काम में उसने अपने दोस्त इकबाल पठान को शामिल किया। उसे डुप्लिकेट चाबी प्रोवाइड करवाई। पुलिस इकबाल को तलाश रही है। पुलिस के अनुसार शक न हो इसलिए गोवर्धन घटना के दिन राजस्थान भाग गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ