Gujarat Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है। इसके बाद लगातार 1 जून तक सात चरणों में मतदान होना है। वहीं नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। इस बीच भाजपा ने गुजरात की सूरत सीट पर निर्विरोध जीत दर्ज की है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के प्रत्याशी नीलेश कुंभाणी ने भाजपा के प्रत्याशी मुकेश दलाल से चुनाव से पहले ही हाथ मिला लिया। ऐसे में आइये जानते हैं कैसे सफल हुआ ऑपरेशन निर्विरोध?
इस जीत की कवायद तो नामांकन के दौरान ही रखी गई थी। जब नीलेश कुंभाणी ने नामांकन के समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जगह रिश्तेदारों को प्रस्तावक बनाया। जानकारी के अनुसार कुंभाणी ने प्रस्तावकों में अपने बहनोई जगदीया सावलिया और बिजनेस पार्टनर ध्रुविन धामेलिया, रमेश पालरा को बनाया। इतना ही नहीं नीलेश ने कांग्रेस के डमी प्रत्याशी सुरेश पडसाला का प्रस्तावक भी अपने भांजे भौतिक को बनवाया। परचा दाखिल करने के दौरान कुंभाणी तीनों में से किसी प्रस्तावक को चुनाव अधिकारी के सामने नहीं ले गए। ऐसे में चारों प्रस्तावकों ने हस्ताक्षर फर्जी होने का शपथ पत्र दे दिया इसके बाद स्वयं भूमिगत हो गए।
बसपा समेत अन्य प्रत्याशियों को ऐसे मनाया
सूरत सीट से बसपा के टिकट पर प्यारेलाल भारती मैदान में थे। इनके अलावा 3 और छोटे दलों के प्रत्याशी भी मैदान में थे। सभी प्रत्याशी एक साथ सूरत से वडोदरा पहुंचे और एक फाॅर्म हाउस में जा बैठे। हालांकि प्यारेलाल की खोज के लिए क्राइम ब्रांच का सहारा लिया गया। इसके बाद पुलिस ने लोकेशन के आधार पर उन्हें वडोदरा बुलाया।
बातचीत से ही राजी हो गए निर्दलीय
बसपा के प्रत्याशी को मनाने से पहले भाजपा के मुकेश दलाल ने 4 निर्दलीय प्रत्याशियों को राजी किया। यहां मुलाकात और आमने-सामने बैठते ही निर्दलीय प्रत्याशी मैदान छोड़ने को राजी हो गए। इतना ही नहीं इसके लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय होकर सभी समाजों के लोगों से बातचीत की। इसके बाद सभी ने नाम वापस ले लिया।
ये भी पढ़ेंः कितने अमीर हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया? कहां से ले रखा है कर्ज?
संविधान बचाने का चुनाव है- राहुल गांधी
वहीं इस जीत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तानाशाह की असली सूरत फिर से देश के सामने हैं। मैं फिर कह रहा हूं यह चुनाव देश और संविधान को बचाने का है। गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा कि सूरत की जीत 400 पार के लक्ष्य की पहली जीत है। हम इस जीत को पीएम मोदी को समर्पित करते हैं।
ये भी पढ़ेंः कौन हैं मुकेश दलाल? लोकसभा चुनाव 2024 के पहले BJP सांसद
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
2 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
2 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
11 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
12 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
14 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
15 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
16 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
17 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines