Jyotiraditya Scindia

कितने अमीर हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया? कहां से ले रखा है कर्ज?

Jyotiraditya scindia net worth: गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास 4 करोड़ 64 लाख 50 हजार कीमत की चल संपत्ति है। बीजेपी प्रत्याशी ने चुनाव आयोग को बताया कि उनकी पत्नी के पास 14.18 लाख कीमत की चल संपत्ति है।

Jyotiraditya scindia net worth: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को है। इस बीच मध्यप्रदेश के गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। अपने हलफनामे में सिंधिया ने बताया कि उनके पास 4 करोड़ 64 लाख 50 हजार कीमत की चल संपत्ति है। वहीं, आगे बताया कि सिंधिया परिवार के पास कुल 326 करोड़ की पैतृक अचल संपत्ति है। बीजेपी प्रत्याशी ने चुनाव आयोग को बताया कि उनकी पत्नी के पास 14.18 लाख चल संपत्ति है।

विज्ञापन

सिंधिया पर बैंक का 47.50 लाख का लोन

बीजेपी उम्मीदवार ने बताया कि उनके ऊपर बैंक का 47.50 लाख का लोन है और पत्नी पर 74,000 हजार का कर्जा है। इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक जनसभा में कहा कि मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को 1250 रुपये मिल रहे हैं, अगर मैं सरकार नहीं बदलता तो ये पैसे आज कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की जेब में होते। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों वे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ