हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

विधानसभा चुनाव से पहले UCC लाने की तैयारी में गुजरात सरकार, जानें क्या है 'समान नागरिक संहिता'

विज्ञापन

Uniform Civil Code in Gujarat: गुजरात सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) को लागू कर सकती है। जानकारी के मुताबिक, आज कैबिनेट बैठक में गुजरात सरकार इस संबंध में प्रस्ताव ला सकती है। कहा जा रहा है कि उत्तराखंड की तर्ज पर राज्य सरकार समान नागरिक संहिता के लिए एक समिति बनाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में समिति बनेगी। इस संबंध में गृह राज्य मंत्री दोपहर में कैबिनेट के बाद आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। इससे पहले उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए कमेटी का गठन किया गया है।

अभी पढ़ें – मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा फैसला, संचालन समिति गठित, यह 47 नाम हैं शामिल

विज्ञापन

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1586269871687360512

अभी पढ़ें – Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का आज 50वां दिन, राहुल गांधी ने तेलंगाना के नारायणपेट जिले से शुरू की पदयात्रा

विज्ञापन

क्या है समान नागरिक संहिता

यूनिफॉर्म सिविल कोड कानून की नजर में सब एक समान होते हैं। इसके मुताबिक, इसमें जाति, धर्म, महिला और पुरुष सभी को अलग रखा जाता है, सभी के लिए एक समान कानून एक ही है।

लैंगिक समानता के कारण यूनिफार्म सिविल कोड की आवश्यकता महसूस की जाती रही है। UCC का मतलब है विवाह, तलाक, बच्चा गोद लेना और संपत्ति के बंटवारे जैसे विषयों में सभी नागरिकों के लिए एक जैसे नियम होंगे।

विज्ञापन

सरल शब्दों में कहा जाए तो देश में रहने वाले हर नागरिक के लिए एक कानून होगा, चाहे वह व्यक्ति किसी भी धर्म, जाति का क्यों न हो। समान नागरिक संहिता (UCC) जिस राज्य में लागू की जाएगी, उस राज्य में शादी, तलाक और जमीन-जायदाद के बंटवारे में सभी धर्मों के लिए एक ही कानून लागू होगा।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola