मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा फैसला, संचालन समिति गठित, यह 47 नाम हैं शामिल
Edited By Amit Kasana

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व सोनिया गांधी
Edited By Amit Kasana

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व सोनिया गांधी
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को अपना पदभार संभाला। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेताओं के साथ पहली बैठक की। बैठक में संचालन समिति का गठन किया गया।
The Congress president Mallikarjun Kharge has constituted the Steering Committee which would function in place of the Congress Working Committee.
Senior party leaders including former PM Manmohan Singh, Sonia Gandhi, Rahul Gandhi and others are the members of the Committee. pic.twitter.com/pbAQrlecZE
— ANI (@ANI) October 26, 2022
यह समिति कांग्रेस कार्य समिति के स्थान पर कार्य करेगी। इसमें पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राजीव शुक्ला समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हैं।
बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान मौजूद कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि मैं नए पार्टी अध्यक्ष खड़गे जी को बधाई देती हूं। सबसे अधिक संतोष इस बात का है कि जिन्हें अध्यक्ष चुना है वे एक अनुभवी और धरती से जुड़े हुए नेता हैं। एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए अपनी मेहनत और समर्पण से इस ऊंचाई तक पहुंचे हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: