Gujarat Assembly Session: विधानसभा भवन में विधायक द्वारा गुजरात में फर्टिलाइजर की उपलब्धता को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कृषि मंत्री राघवजी पटेल ने कहा कि गुजरात में पर्याप्त मात्रा में फर्टिलाइजर उपलब्ध है। राज्य में कहीं भी उर्वरक की कमी न हो, इसके लिए भारत सरकार ने गुजरात को मांग से अधिक मात्रा में फर्टिलाइजर उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में भारत सरकार के समक्ष कुल 59.82 लाख मीट्रिक टन यूरिया, डीएपी और अन्य फर्टिलाइजर की मांग की गई है, जिसके मुकाबले गुजरात को मांग से लगभग 62.60 लाख मीट्रिक टन अधिक आवंटित किया गया है।
ये भी पढ़ें- गुजरात के तोशाखाना नियम में बड़ा बदलाव, 5 हजार से ज्यादा के गिफ्ट नहीं रख सकेंगे CM
एक सप्लीमेंट्री क्वेश्चन के जवाब में कृषि मंत्री ने कहा कि केमिकल फर्टिलाइजर विक्रेताओं के बिक्री केन्द्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है कि यूरिया खाद के साथ अन्य सामान खरीदने की बाध्यता न हो। इसके अलावा फर्टिलाइजर कंपनियों के साथ पहले ही बैठक की जा चुकी है और आग्रह किया गया है कि फर्टिलाइजर के साथ अन्य उत्पाद अनिवार्य रूप से न दिए जाएं। हालांकि, अगर राज्य में कहीं भी ऐसी घटना सामने आती है, तो राज्य सरकार विक्रेता और कंपनी का लाइसेंस रद्द करने सहित सख्त कार्रवाई करेगी।
मंत्री राघवजी पटेल ने आगे कहा कि किसानों को आसानी से खाद मिल सके, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित 17 प्रमुख फर्टिलाइजर वितरण संगठनों जैसे गुजको मसोल और गुजरात एग्रो इंडस्ट्रीज के माध्यम से 850 से अधिक थोक विक्रेताओं और 9 हजार से ज्यादा सहकारी समितियों और निजी फर्टिलाइजर विक्रेताओं के माध्यम से उर्वरक की बिक्री की जा रही है।
ये भी पढ़ें- वडोदरा में हुई नगर निगम की बैठक, लंबित कार्यों को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
1 day agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
1 day agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
5 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
5 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
14 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines