Gujarat Election 2022: AAP ने जारी की 15वीं लिस्ट, सभी 182 सीटों पर कंडीडेट घोषित
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी 15वीं लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने 3 उम्मीदवारों की 15वीं लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने सिधपुर से महेंद्र प्रताप राजपूत, मतर से लालजी परमार और ऊधना से महेंद्र पाटिल का नाम शामिल है। इसके पहले पार्टी ने अपनी 14वीं लिस्ट जारी की थी।
https://twitter.com/ANI/status/1591387486588370949
आम आदमी पार्टी ने गुजरात चुनाव के लिए थराड से विरचंदभाई चावड़ा, जामनगर साउथ से विशाल त्यागी, जमजोधपुर से हेमंत खावा, तलाला से देवेंदर सोलंकी, ऊना से सेजलबेन खूंट, भावनगर रूरल से खुमानसिंह गोहिल, खंभात से अरुण गोहिल, करजन से परेश पटेल, जलालपुर से प्रदीपकुमार मिश्रा और अम्बरगांव से अशोक मोहनभाई पटेल को टिकट दिया है।
राज्य में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे और नतीजे 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश चुनाव के साथ ही घोषित होंगे। पहले चरण की वोटिंग एक दिसंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: