Gujarat Election 2022: न्यूज़ 24-टुडेज चाणक्या ने लोगों से पूछा सवाल- क्या आप राज्य सरकार में बदलाव चाहते हैं? जानें जवाब

किस मुद्दे पर आपने वोटिंग की

किस मुद्दे पर आपने वोटिंग की

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनती दिखाई दे रही है। एग्जिट पोल में गुजरात में फिर कमल खिलता हुआ दिख रहा है। एग्जिट पोल के दौरान न्यूज़ 24-टुडेज चाणक्या ने लोगों से कई सवाल किए मसलन उन्होंने किस मुद्दे पर अपना वोट डाला? क्या वह राज्य सरकार में बदलाव चाहते हैं ? न्यूज़ 24-टुडेज चाणक्या के सवालों पर बड़े चौकान्ने वाले जवाब मिलें।

विज्ञापन

सवाल: किस मुद्दे पर मतदाताओं ने की वोटिंग?

इस सवाल पर करीब 47 प्रतिशत मतदाताओं ने पार्टी और उम्मीदवार को देखकर वोटिंग करने की बात कही। वहीं, 31 प्रतिशत मतदाताओं ने विकास को प्राथमिकता दी। 9 प्रतिशत लोगों ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वोटिंग की। 7 प्रतिशत लोगों ने स्थानीय मुद्दे जबकि 4 प्रतिशत लोगों से कुछ अन्य मुद्दों पर वोटिंग करने का जवाब मिला।

विज्ञापन

सवाल: क्या आप राज्य में बदलाव चाहते हैं?

इस सवाल के जवाब में 38 प्रतिशत लोगों ने इस सवाल का जवाब हां में दिया जबकि 59 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे वर्तमान सरकार के कामकाज से बिलकुल खुश हैं। वे सरकार में किसी तरह का बदलाव नहीं चाहते हैं।

विज्ञापन

सवाल: चुनाव में जातियां किस तरफ गईं?

इस सवाल के जवाब में पता चला है कि गुजरात चुनाव में 61 प्रतिशत राजपूत वोट भाजपा को वोट किया। अन्य जातियों में पटेल 59 प्रतिशत, एसटी 41 प्रतिशत, मुस्लिम 13 प्रतिशत, एससी 47 प्रतिशत और ओबीसी के 55 प्रतिशत लोगों ने भाजपा को वोट दिया। 25 प्रतिशत राजपूत, 19 प्रतिशत पटेल, 21 प्रतिशत एसटी, 44 प्रतिशत मुस्लिम, 28 प्रतिशत एससी और 26 प्रतिशत ओबीसी वोटर्स ने कांग्रेस को वोट किया। आम आदमी पार्टी को 7 प्रतिशत राजपूतों ने वोट किया। अन्य जातियों में 16 प्रतिशत पटेल, 34 प्रतिशत एसटी, 39 प्रतिशत मुस्लिम, 20 प्रतिशत एससी और 14 प्रतिशत ओबीसी वोटर्स ने आम आदमी पार्टी को वोट दिया।

विज्ञापन

भविष्यवाणी बिल्कुल सटीक

बता दें इस साल फरवरी-मार्च में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान भी न्यूज़ 24 और टुडेज़ चाणक्या की भविष्यवाणी बिल्कुल सटीक साबित हुई थी। इस बार के सर्वे में लोगों के जवाब से पता चला
गुजरात चुनाव में 50 प्रतिशत वोट भाजपा को, 26 फीसदी कांग्रेस, 20 प्रतिशत आप और अन्य को 04 फीसदी वोट मिले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ