हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gujarat Election 2022: 'प्रजा विजय पक्ष' नाम से डीजी बंजारा ने बनाई पार्टी, बोले- लोहा ही लोहे को काट सकता है

विज्ञापन
ठाकुर भूपेंद्र सिंह, अहमदाबाद: गुजरात के पूर्व आईपीएस अधिकारी डीजी वंजारा मंगलवार को ‘प्रजा विजय पक्ष’ नाम की अपनी राजनीतिक पार्टी को लॉन्च किया। पार्टी के पीछे का मकसद बताते हुए उन्होंने कहा कि लोहा ही लोहे को काट सकता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के हिंदुत्व के 27 साल के शासन को खत्म करने के लिए दूसरी हिंदुत्व पार्टी ही गुजरात में चाहिए।
अपनी पार्टी के जरिए वे बीजेपी के हिंदुत्व के एजेंडे की प्रमोशन, बिलकिस बानो के आरोपियों की रिहाई, मोरबी पुल हादसा, नरेंद्र मोदी और अमित शाह की पार्टी में टिकट, जैसे कई मुद्दों पर उन्होंने News24 के साथ खुलकर बातचीत की।

कहा- एक ही पार्टी सत्ता में रहती है तो…

वंजारा ने कहा कि 1960 में गुजरात बना। उसके बाद कांग्रेस का शासन रहा। अब 27 साल से एक ही पार्टी शासन में है। लंबे समय तक सत्ता में अगर एक ही पार्टी रहती है तो सत्ता भ्रष्ट कर देती है। पहले यह परिस्थिति कांग्रेस के समय में पैदा हुई थी और अब यह परिस्थिति बीजेपी के लिए लागू हो रही है।

उन्होंने कहा कि जैसे विदेशों में है, उसी तरह से राज्य में दो ही पक्ष है, जो बारी-बारी सत्ता का भोग करें। एक पक्ष 2 साल या 5 साल तक सत्ता में रहे और उसके बाद सत्ता परिवर्तन होना ही चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता तो कई बुराइयां पैदा होती है, जो अभी गुजरात में है इसीलिए हम प्रजा विजय पक्ष गुजरात में लेकर आए हैं।

विज्ञापन

कहा- हम जहां खड़े होते हैं, लाइन वहीं से शुरू होती है

डीजी वंजारा ने कहा कि अब लोगों की मानसिकता देखते हुए सत्ता में मौजूद हिंदुत्ववादी पक्ष के सामने दूसरे हिंदुत्ववादी पक्ष को स्थान देना चाहती है क्योंकि हिंदूवादी पक्ष का स्थान दूसरा हिंदूवादी पक्ष ही ले सकता है। उन्होंने कहा कि डीजी बंजारा टिकट के लिए किसी लाइन में खड़े रहने वालों में से नहीं है, वह जहां खड़े रहते हैं लाइन वहीं से शुरू होती है।

अभी पढ़ें – कांग्रेस के सीनियर नेता पी चिदंबरम का भाजपा पर तंज, बोले- मोरबी हादसे ने गुजरात को शर्मसार किया

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी और बीजेपी में एक फर्क है। बीजेपी हिंदुत्ववादी पक्ष होने के बावजूद सत्ता के इर्द-गिर्द रहना चाहती है जबकि प्रजा विजय पक्ष राज्य सत्ता के साथ धर्म सत्ता में भी बने रहना चाहती है। उन्होंने कहा कि राजसत्ता के साथ धर्म सत्ता होनी चाहिए। इस विचारधारा के साथ प्रजा विजय पक्ष मैदान में आया है कि जो गुजरात में पूरे 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola