Gujarat: कोस्ट गार्ड और ATS ने मिलकर पकड़ी ईरानी नाव, 425 करोड़ की 61 किलो ड्रग्स बरामद

Guarat, Gujarat News, Okha, Anti Terrorism Squad, ATS Gujarat, Indian Coast Guard, Iranian Boat, Drugs, Iran Nationals

आरोपियों में नाव का पायलट भी शामिल है।

Gujarat: भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और एटीएस ने मिलकर गुजरात के अरब सागर में एक ईरानी नाव से 425 करोड़ रुपए मूल्य की 61 किलो ड्रग्स बरामद की है। इस दौरा 5 आरोपियों को भी पकड़ा है। आरोपियों में नाव का पायलट भी शामिल है। दोनों टीमों के संयुक्त ऑपरेशन में हुई ये कार्रवाई काफी अहम मानी जा रही है।

विज्ञापन

ओखा बंदरगाह के पास हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, आतंकवादी रोधी दस्ते यानी एटीएस को सोमवार को सूचना मिली कि ओखा बंदरगाह पर ड्रग्स की एक बड़ी खेप लाई जा रही है। इस इनपुट पर टीम अलर्ट हो गई। इसके बाद भारतीय तट रक्षक के साथ मिलकर ओखा बंदरगाह से 100 समुद्री मील दूरी पर एक ईरानी नाव को मछली पकड़ते हुए देखा पकड़ा गया। नाव से 61 किलो ड्रग्स बरामद की गई।

विज्ञापन

पांचों आरोपियों से हो रही पूछताछ

नाव में मिले चालक समेत 5 ईरानियों को ओखा बंदरगाह लाया गया है। ड्रग्स के सैंपल लैब भेजे गए हैं। अब तटरक्षक बल की एक टीम उस नाव का पता लगा रही है, जिसे ये खेप सप्लाई की जानी थी। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

https://twitter.com/ANI/status/1633041509669797891?s=20

विज्ञापन

अब तक दोनों बलों ने पकड़ी 407 किलो ड्रग्स

इससे पहले तटरक्षक बल ने एटीएस के साथ मिलकर 8 अक्टूबर 2022 को अरब सागर में एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ा था। जिसमें 360 करोड़ रुपए की ड्रग्स मिली थी। वहीं, भारतीय तट रक्षक बल के साथ मिलकर एटीएस ने अब तक कुल आठ विदेशी जहाजों को पकड़ा है। साथ ही 2355 करोड़ रुपए के मूल्य की 407 किलो नशीले पदार्थ को जब्त किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ