गुजरात के गोधरा शहर में दर्दनाक हादसा, वृंदावन नगर-2 सोसायटी में लगी आग, नामी ज्वेलर समेत 4 की मौत

Godhra Latest News: गुजरात में गोधरा शहर में दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां के नामी ज्वेलर कमलभाई दोशी समेत 4 मेंबरों की घर में लगी आग से दम घुटने से मौत हो गई। उनके घर गोधरा शहर की सबसे पॉश वृंदावन नगर-2 सोसायटी में था, जहां खिड़कियां और दरवाजे बंद होने से आग का धुआं बाहर नहीं निकल सका, जिससे परिवार के सदस्य धुएं में फंस गए.

Gujarat fire

गोधरा सिविल अस्पताल के मेडिकल अफसर झाटना की जानकारी देते हुए।

Godhra Latest News: गुजरात के गोधरा शहर में दर्दनाक हादसा हुआ है. बामरौली रोड इलाके में स्थित वृंदावन नगर-2 सोसायटी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां एक मकान में लगी आग के कारण दम घुटने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई. मरने वाले चारों लोग शहर के नामी ज्वेलर कमलभाई दोशी के परिवारिक मेंबर थे. वृंदावन नगर-2 सोसायटी में आज सुबह उनके मकान में अचानक आग लग गई. बताया जा रहा है कि मकान की सभी खिड़कियां और दरवाजे बंद होने से आग का धुआं बाहर नहीं निकल सका, जिससे परिवार के सदस्य धुएं में फंस गए. जब आसपास के लोगों को धुएं की गंध महसूस हुई, तो उन्होंने तुरंत कहा खिड़कियों के कांच तोड़कर अंदर झांका और आग की जानकारी फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी.

विज्ञापन
विज्ञापन

मकान से निकाले गए चार शव

सूचना मिलते ही गोधरा फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. हालांकि तब तक मकान के अंदर से चारों सदस्यों के शव बरामद हुए.प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सभी की मौत आग के धुएं से दम घुटने के कारण हुई. मृतकों में कमलभाई दोशी, देव दोशी, राज दोशी और देवलबेन दोशी का नाम शामिल है.

सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए गोधरा सिविल अस्पताल भेजा गया. पुलिस और फायर विभाग आग लगने के सटीक कारणों की जांच में जुटे हैं. बताया जा रहा है कि मृतक कमलभाई दोशी के बेटे देव दोशी की आज ही वलसाड के वापी में सगाई होने वाली थी, लेकिन यह खुशियों का दिन मातम में बदल गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ