Gujarat News: पति और पत्नी की तकरार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि पत्नी कार के बोनट पर बैठकर चिल्ला रही है। वहीं, उसका पति कार को दौड़ाता दिख रहा है। कार बीच में रुकी भी नजर आती है। लोगों की भीड़ भी जुटती है। ये वीडियो गुजरात की राजधानी गांधीनगर का बताया जा रहा है। दरअसल एक महिला को अपने पति के किसी अन्य महिला से संबंधों के बारे में पता लग गया था।
महिला अपने पति से जवाब लेने के लिए आई थी। लेकिन पति कार में बैठकर भागने लगा। महिला एकदम बोनट पर आकर बैठ गई। लेकिन पति ने कार रोकने के बजाय दौड़ा दी। पति-पत्नी की बहस के बाद जमा हुई भीड़ ने वीडियो बना लिए। अब सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।
हरदोई में सामने आया था ऐसा ही मामला
इससे पहले हरदोई में पति-पत्नी में मारपीट का मामला सामने आया था। पुलिस ने दंपती को चौकी में बुलाया था। लेकिन देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग करवाया था। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
हरदा की कोर्ट में भी पति और पत्नी में पेशी के दौरान मारपीट हो गई थी। लोगों ने इसका वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया था। जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पति ने महिला को चप्पल से पीटा। दोनों के बीच विवाद कोर्ट में चल रहा है। इसके बाद महिला और पति के परिजनों में भी मारपीट होने लगी। पुलिस ने मौके पर आकर बीचबचाव किया।