Thakur Bhupendra Singh
Fake Ghee Butter Medicine Factory Busted: त्योहारों के इस मौसम में मिलावट खोरी किस हद तक पैर पसार चुकी है ये कहना मुश्किल है। नकली चीज, पनीर बटर मसाला के बाद अब कहीं नकली घी पकड़ा जा रहा है तो कहीं नकली दवाओं के गोदाम फर्जीवाडे सामने आ रहे है। गुजरात में फूड एंड ड्रग्स डिपार्टमेंट के साथ नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग लगातार छापेमारी कर रहा है पिछले चौबीस घंटे में ही हजारो किलो नकली घी और लाखो रूपये की नकली एंटी बायोटिक दवाये जप्त की गई है। ताजा मामले में कल रात ही बनासकांठा के डिसा में अखाद्य घी बनाने की पूरी फैक्ट्री पकड़ी गई इस फैक्ट्री में शुद्ध गाय के घी के डिब्बे में शाश्वत, परेवा, शुख, शुभ नाम से घी पैकिंग करते थे।
इस फैक्ट्री से मिला इतना घी
फूड एंड ड्रग्स डिपार्टमेंट ने 25 बक्सों से 4700 पाउच समेत 2.48 लाख का सामान जब्त किया गया। वहीं जबकि सूरत में ओलपाड जीआईडीसी की हनी इंडस्ट्रियल एस्टेट के एक गोदाम में जिले की एलसीबी और पैरोल फर्लो स्क्वाड ने संयुक्त छापेमारी कर 50 लाख से अधिक कीमत का 8000 किलो से ज्यादा मिलावटी घी जब्त किया गया। राज्य के फूड एंड ड्रग्स विभाग ने हिम्मत नगर में छापेमारी कर नकली एंटी बायोटिक दवाओं का एक बड़ा जत्था जप्त किया है, हिम्मत नगर की आशापुरा मेडिकल एजेंसी और स्वामीनारायण मेडिकल एजेंसी के गोडाउन में छापे के दौरान गर्भपात के लिए उपयोग की जाने वाली दवाओं के साथ नकली एंटीबायोटिक दवाये जप्त की गई जिनकी कीमत 37 लाख बताई जा रही है
कुछ दिन पहले भी की थी छापेमारी
कुछ दिन पहले ही एमएमसी के स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारीकर बटर के गोडाउन से 6 लाख किलो नकली चीज पकडा था। वहीं फूड एंड ड्रग्स डिपार्टमेंट ने 17 लाख की नकली दवायें जप्त की थी। फैक्ट्री में दवा की जगह चूना इस्तेमाल किया जाता था। मिलावटखोर कुछ पैसे के लालच में जनता की जान से खिलवाड़ कर रहे है,एक तरफ मुनाफाखोर आपको खाने पीने में मिलावटी सामान के जरिए जहर बेच रहे है और उसके इलाज के लिए आप जो दवा लेंगे वो भी नकली मिलेगी।
संबंधित खबरें
अदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
12 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 day agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
2 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
3 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
4 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
7 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
8 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
8 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
9 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines