Earthquake in Rajkot: जापान और अफगानिस्तान के बाद अब गुजरात में कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 4.3 की तीव्रता
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Earthquake in Rajkot: गुजरात (Gujarat) के राजकोट (Rajkot) में रविवार को भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी। हालांकि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 नापी गई है। बता दें कि शनिवार देर रात को जापान और रविवार अल सुबह अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसी बीच रोजकाट में भी भूकंप आया। हालांकि अभी तक जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक गुजरात के राजकोट में भूकंप (Earthquake in Rajkot) के झटके महसूस हुए हैं। यह रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता का भूकंप था। एएनआई के अनुसार राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक इसका केंद्र जमीन में करीब 10 किमी नीचे था।
यह भी पढ़ेंः तीन दिनों में दूसरी बार अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, पापुआ न्यू गिनी में भी हिली धरती
https://twitter.com/ANI/status/1629789344201596929
बता दें कि भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भी रविवार को भूकंप के झटके महसूस हुए। यहां भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 नापी गई है। यह भूकंप अल सुबह 2.14 बजे आया। एमसीएस के मुताबिक भूकंप का केंद्र 180 किमी नीचे बकाया गया है।
इसके अलावा जापान में भी शनिवार रात को भूकंप आया। जापान के होक्काइडो इलाके में धरती डोलने लगी। यहां भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 नापी गई है। बताया गया है कि यहां पांच दिन पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: