Japan Earthquake: पांच दिन बाद फिर जापान में आए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 6.1 तीव्रता

Earthquake In Bikaner

Japan Earthquake: भूकंप के झटके से जापान की धरती शनिवार को एक बार फिर हिल गई है। जापान के होक्काइडो में शनिवार रात तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर झटकों की तीव्रता 6.1 मापी गई। इसकी पुष्टि यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे यानी USGS ने की है।

विज्ञापन

इससे पहले 20 फरवरी को तड़के भूंकप के झटके आए थे। तब भूकंप की तीव्रता 5.1 थी।

विज्ञापन

भूकंप की गहराई 42.9 किमी थी

संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, शनिवार रात उत्तरी जापान के होक्काइडो में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। झटके इतने तेज थे कि तटीय इलाकों में बसे शहर हिल गए। हालांकि सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई।

विज्ञापन

यूएसजीएस ने कहा कि भूकंप की गहराई 42.9 किलोमीटर (27 मील) थी। हालांकि जापान की सरकार ने अभी तक किसी के हताहत होने या कोई नुकसान होने की रिपोर्ट नहीं दी है।

विज्ञापन

तुर्किये और सीरिया में लाखों लोग हुए तबाह

बता दें कि तुर्किए और सीरिया में 6 फरवरी को आए भूकंप से तबाही मची हुई है। इस आपदा से लाखों लोग बेघर हो गए। वहीं 50 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है। मौत का आंकड़ा हर दिन बढ़ रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ