Gujarat Accident News: गुजरात के वडोदरा में मंगलवार को एक बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार छह यात्रियों की मौत हो गई जबकि 13 अन्य घायल हो गए। घायलों को वडोदरा के सयाजी अस्पताल ले जाया गया। हादसा अहमदाबाद-मुंबई नेशनल हाईवे पर स्थित कपूराई ब्रिज पर हुआ है।
बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब बस गेहूं से लदे ट्रक को ओवरटेक कर रही थी। सहायक पुलिस आयुक्त जीडी पलसाना ने कहा कि मुंबई जा रही यात्री बस सुबह 4 बजे ओवरटेक करने की कोशिश में एक ट्रक से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि टक्कर इतना जोरदार था कि बस सवार चार यात्रियों ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि दो अन्य की मौत इलाज के दौरान हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब बस ड्राइवर ने गेहूं ले जा रहे एक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। उधर, हादसे के बाद कंटेनर ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस कंटेनर ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
10 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
1 day agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
2 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
4 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
6 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
6 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
6 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
7 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
8 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines