Bullet train project Workers theft 400 litre: गुजरात के वडोदरा में मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर (एमएएचएसआर) की कंस्ट्रक्शन साइट पर काम जारी है, जो बुलेट ट्रेन के नाम से सभी फेमस है। यहां पर काम करने वाले सात ड्राइवरों ने 400 लीटर डीजल चुरा लिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) को जब पता चला है कि डीजल की चोरी हो रही है तो उन्होंने पुलिस में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में जांच की तो सामने आया कि पंड्या ब्रिज के पास कंस्ट्रक्शन साइट पर काम में लगे सात ड्राइवरों ने डीजल की चोरी की है। सयाजीगंज पुलिस ने सोमवार को आरोपियों गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान उत्तर प्रदेश के टीपू खान, फारूक खान पठान, अभिषेक शुक्ला, नजीर खान और प्रदीप कुमार रामप्रसाद बेलवानिया के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के हरे कृष्ण राम दुलारे यादव, बिहार के मुकेश यादव और वडोदरा के भोला यादव के रूप में की है।