4500 से ज्यादा ऑफिस...आकार में पेंटागन से बड़ी, जानें दुनिया की सबसे बड़ी इमारत 'सूरत डायमंड बोर्स' की 7 बातें

Surat Diamond Bourse World Largest Corporate Office: पीएम नरेंद्र मोदी कल गुजरात के सूरत में दुनिया के सबसे बड़े हीरा केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इस इमारत का नाम सूरत डायमंड बोर्स है। यहां एक साथ साथ 175 देशों के हजारों मेहमान ठहर सकते हैं।

Surat Diamond Bourse

Surat Diamond Bourse

Surat Diamond Bourse World Largest Corporate Office: पीएम नरेंद्र मोदी रविवार यानी 17 दिसंबर को दुनिया के सबसे बड़े काॅर्पोरेट ऑफिस ‘सूरत डायमंड बोर्स’ का इनाॅगरेशन करेंगे। 3400 करोड़ की लागत से बना यह ऑफिस 35 एकड़ में फैला हैं। उद्घाटन के बाद सूरत डायमंड बोर्स कच्चे और पाॅलिश किए गए हीरे के व्यापार का बड़ा केंद्र बन जाएगा। सूरत डायमंड बोर्स के अलावा पीएम मोदी सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन भी करेंगे।

इस अवसर पर करीब 25 हजार मेहमान इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार दुनिया के बड़े और विकसित देशों के 250 से अधिक जाने-माने उद्योगपतियों को बुलावा भेजा गया है। ऐसे में सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। डायमंड बोर्स और एयरपोर्ट के 2 किमी. के दायरे को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है।

आइये जानतें है सूरत डायमंड बोर्स की खास बातें।

1. सूरत डायमंड बोर्स को बनाने में 3400 करोड़ की लागत आई है।

2. यह इमारत 35 एकड़ में फैली है इनाॅगरेशन के बाद यह दुनिया में हीरे के व्यापार का सबसे बड़ा केंद्र बन जाएगी।

3. यह दुनिया की सबसे बड़ी इंटरकनेक्टेड बिल्डिंग है जिसमें एक साथ 4500 से अधिक ऑफिस होंगे।

Image

4. सूरत डायमंड फोर्स इमारत अमेरिका के रक्षा मंत्रालय की इमारत पेंटागन से भी बड़ी है।

5. इस बिल्डिंग में 175 देशों के 4200 से अधिक व्यापारी रह सकते हैं जो हीरे खरीदने के लिए भारत आएंगे।

6. यहां ऑफिस शुरू होने के बाद डेढ लाख से अधिक लोगों को सीधा रोजगार मिलेगा।

7. पीएम मोदी ने इस इमारत को लेकर कहा कि यह इमारत अपनी भव्यता और आकार के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी इमारत पेंटागन को पीछे छोड़ देगी जो कि पिछले 80 वर्षों से नंबर 1 है।

Image

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ