Yogesh R Patel: गुजरात के भाजपा विधायक ने सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस को ‘आतंकवादी’ विंग का सदस्य बताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। बाद में उन्होंने माफी मांगते हुए गलत अनुवाद को जिम्मेदार ठहराया। विधायक योगेश आर पटेल (बापजी) ने कहा कि अंग्रेजी से गुजराती में अनुवाद करते समय गलती के कारण ऐसा हुआ है।
नेताजी को श्रद्धांजलि देने के लिए किया था पोस्ट
भाजपा विधायक ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देने के लिए फेसबुक पर गुजराती में एक पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट में कहा गया, “बोस आतंकवादी विंग के सदस्य थे। उन्होंने कांग्रेस नेता के रूप में सविनय अवज्ञा आंदोलन में भाग लिया और समाजवादी नीतियों की वकालत करने के लिए जाने जाते थे।”
और पढ़िए –Bageshwar Dham के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी, छतरपुर में मामला दर्ज
विवाद बढ़ा तो पोस्ट को किया डिलीट
विधायक के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर जब विवाद बढ़ा और उन्हें इस बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने अपने फेसबुक पेज से पोस्ट को डिलीट कर दिया। मामले को लेकर गुजरात आप के अध्यक्ष इसुदन गढ़वी ने कहा, “मैं सुभाष चंद्र बोस को आतंकवादी कहने के लिए भाजपा विधायक योगेशभाई की निंदा करता हूं। यह पोस्ट को हटाने के लिए पर्याप्त नहीं है। भले ही यह गलती से पोस्ट किया गया हो, पटेल को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।”
पटेल ने एक बयान जारी कर कहा, ‘अंग्रेजी से गुजराती में अनुवाद में त्रुटि के कारण गलत शब्द पोस्ट किए गए।’ उन्होंने कहा, “मेरा अकाउंट संभालने वाले व्यक्ति ने बोस के बारे में एक अंग्रेजी टेक्स्ट लिया और ऑनलाइन अनुवाद करने के बाद इसे मेरे पेज पर डाल दिया। मैं इस गलती के लिए माफी मांगता हूं।”
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
11 hrs agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
2 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
2 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
2 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
3 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
4 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
5 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
6 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
6 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines