Air India Plane Crash in Gujarat: अहमदाबाद में एअर इंडिया के प्लेन क्रैश की वजह क्या? इंटरनल जांच शुरू

What happened in Ahmedabad plane crash: अहमदाबाद में मेघानी के रिहायशी इलाके में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (फ्लाइट नंबर AI-171) के क्रैश के बाद सामने आए तस्वीरें-वीडियो काफी वीभत्स हैं। अहमदाबाद से लंदन जा रहे इस प्लेन क्रैश के पीछे प्रारंभिक जांच में कुछ तथ्य सामने आए हैं। देखें ये रिपोर्ट

plane crash smog in sky
विज्ञापन

What happened in Ahmedabad plane crash: अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टेकऑफ के दौरान अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया का विमान नंबर AI-171 क्रैश हो गया। प्लेन में 242 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान के इंजन में तकनीकी खराबी के कारण हादसा हुआ, इसी वजह से टेकऑफ के दौरान इंजन फेल होने से चालक विमान पर नियंत्रण खो बैठा और मेघानी नगर के रिहायशी इलाके में एक बिल्डिंग से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान में तुरंत आग लग गई। जांच अभी प्रारंभिक चरण में है, और तकनीकी टीम हादसे के सटीक कारणों का पता लगा रही है।

Advertisment

एयर इंडिया की आंतरिक जांच शुरू

क्रैश के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार दिखा और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं। अहमदाबाद हवाई अड्डा प्राधिकरण और एयर इंडिया ने आंतरिक जांच शुरू कर दी है। तकनीकी टीम विमान के ब्लैक बॉक्स और अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही है। फायर ब्रिगेड, पुलिस, और CISF ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। पांच से अधिक अग्निशमन वाहन तैनात किए गए और आग पर नियंत्रण पा लिया गया। हादसे की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल विभाग की 7 गाड़ियां और एंबुलेंस भी हादसास्थल पर पहुंच गई हैं। बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। गुजरात स्टेट पुलिस कंट्रोल रूम ने विमान हादसे की पुष्टि कर दी है।

ऐसा ही एक हादसा 2024 में दक्षिण कोरिया में हुआ

ऐसा ही एक हादसा 2024 में दक्षिण कोरिया में हुआ था, जब टेकऑफ के दौरान बर्ड स्ट्राइक से विमान क्रैश हुआ था, माना जाता है कि बर्ड स्ट्राइक से इंजन में खराबी या पायलट का ध्यान भटक सकता है, जिससे टेकऑफ के दौरान नियंत्रण खो जाता है। हालांकि अहमदाबाद विमान हादसे में संभावित बर्ड स्ट्राइक की कोई पुष्टि नहीं हुई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ