Ahmedabad Plane Crash Report: गुजरात में अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट करीब 15 पेज की है। इसमें हादसे से जुड़े कुछ पॉइंट्स हाइलाइट् किए गए हैं और यह भी बताया गया है कि टेकऑफ होने के बाद प्लेन सिर्फ 32 सेंकड तक हवा में रहा। टेकऑफ होने तक सब ठीक था, लेकिन उड़ान भरते ही 32 सेकंड के अंदर हादसा होने के कारण पनप गए और प्लेन क्रैश होकर आग का गोला बन गया। 229 यात्रियों और 10 क्रू मेंबर्स समेत 260 लोगों को मौत की नींद सुला गया। एयरक्राफ्ट एविएशन इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट (AAIB) की रिपोर्ट पर एयर इंडिया और बोइंग ड्रीमलाइनर कंपनी ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। दोनों कंपनियों ने आगे की जांच में AAIB को सहयोग करने की प्रतिबद्धता जाहिर की है।
यह भी पढ़ें:एअर इंडिया का प्लेन क्रैश कैसे हुआ था? AAIB की रिपोर्ट में अहमदाबाद हादसे पर 5 बड़े खुलासे
आइए विमान हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के स्पेशल पॉइंट्स पर नजर डालते हैं…
प्लेन के दोनों इंजन टेकऑफ होने के कुछ सेकंड बाद ही बंद हो गए थे। फ्यूल कटऑफ स्विच एक-एक करके RUN से CUTOFF मोड में चले गए थे।
कॉकपिट ऑडियो में पायलट्स की आपसी बातचीत रिकॉर्ड हुई। एक पायलट ने पूछा कि तुमने क्यों कटऑफ किया? दूसरे ने जवाब दिया कि मैंने नहीं किया।
ईंधन की सप्लाई बंद होने से RAT (Ram Air Turbine) डिप्लॉय हुआ, जिससे टोटल पावर लॉस की पुष्टि हुई। यह घटनाक्रम CCTV कैमरे में भी कैद हुआ।
पायलट के द्वारा दोनों इंजन को दोबारा स्टार्ट करने की कोशिश की गई। इंजन 1 में रिकवरी के संकेत मिले, लेकिन इंजन 2 रिकवर नहीं हो सका।
विमान सिर्फ 32 सेकंड तक हवा में रहा और रनवे से 0.9 NM दूर एक हॉस्टल की छत से टकरा गया। गिरते ही विमान आग का गोला बन गया था।
यह भी पढ़ें: ‘मैंने फ्यूल बंद नहीं किया…’, एयर इंडिया प्लेन क्रैश से पहले दोनों पायलट में क्या बातचीत हुई?
थ्रस्ट लीवर मलबे में आइडल पोजिशन में मिले, लेकिन ब्लैक बॉक्स डेटा में इंजन टेकऑफ थ्रस्ट पर दिखे। इससे कॉकपिट कंट्रोल और इंजन के बीच डिस्कनेक्ट या फेल्योर का संकेत मिलता है।
फ्यूल की जांच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली। रिफ्यूलिंग सोर्स से भी कोई प्रदूषण नहीं हुआ था।
फ्लैप सेटिंग (5°) और गियर (डाउन) सामान्य थे। टेकऑफ के लिए प्लेन की सभी सेटिंग सही थी।
कोई बर्ड एक्टिविटी या मौसम संबंधित समस्या नहीं थी। साफ आसमान, अच्छी विजिबिलिटी, हल्की हवा थी।
दोनों पायलट की योग्यता और मेडिकल फिटनेस सही पाई गई। दोनों पायलट अनुभवी और पूरी तरह हेल्दी थे।
किसी तरह की तोड़फोड़ के सबूत नहीं मिले, लेकिन FAA की एक एडवाइजरी थी, जिसमें फ्यूल स्विच में संभावित खामी का जिक्र था। एयर इंडिया ने उसका निरीक्षण नहीं किया था।
विमान वजन के मामले में नॉर्मल पॉजिशन में और बैलेंस लिमिट में था। विमान के अंदर कोई खतरनाक सामान नहीं था।
यह भी पढ़ें: अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर AAIB ने संसदीय समिति को सौंपी रिपोर्ट, जानिए जांच में अब तक क्या-क्या हुआ?
रिपोर्ट पर ड्रीमलाइनर कंपनी ने क्या कहा?
अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर AAIB की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट आने के बाद बोइंग ड्रीमलाइनर प्लेन की कंपनी ने एक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 के हादसाग्रस्त होने पर जान गंवाने वाले यात्रियों और क्रू मेंबर्स के प्रियजनों के साथ-साथ हादसा पीड़िता आम लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। कंपनी AAIB को जांच में पूरा सहयोग करेगी।
एयर इंडिया ने रिपोर्ट पर क्या कहा?
AAIB की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट आने के बाद एयर इंडिया एयरलाइन की ओर से कहा गया कि फ्लाइट AI-171 हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के साथ कंपनी एकजुटता से खड़ी है। कंपनी हादसे से हुए नुकसान पर शोक व्यक्त करती है और कठिन समय में हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कंपनी को विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मिल गई है। एयर इंडिया प्रोटोकॉल के दायरे में काम कर रही है। कंपनी AAIB को विमान हादसे की आगे की जांच में पूर्ण सहयोग करेगी।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
7 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
8 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
9 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
10 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
11 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
12 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
13 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
14 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines