अतिक्रमण हटाने आए बुलडोजर के आगे ही महिला ने लगाई खुद को आग, गुस्साए लोगों ने काटा बवाल

गुजरात के अहमदाबाद में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की टीम जब तोड़ने पहुंची, तो 36 वर्षीय महिला ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली।

gujarat news (1)
विज्ञापन

गुजरात के अहमदाबाद के जशोदानगर इलाके में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बड़ा विवाद हो गया। अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की टीम जब एक महिला की दुकान तोड़ने पहुंची, तो 36 वर्षीय नर्मदा कुमावत ने विरोध में खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। वह करीब 80% तक झुलस गई हैं और उनकी हालत गंभीर है।

गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगते ही लोग दौड़े और पानी डालकर लपटें बुझाईं। इसके बाद उन्हें एलजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और गुस्साए लोगों ने नगर निगम की टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें कई कर्मचारी घायल हुए।

Advertisment

पुलिस के अनुसार, निगम ने कार्रवाई से पहले उन्हें कोई सूचना नहीं दी थी। भीड़ के हंगामे को काबू में करने के लिए बाद में पुलिस बल तैनात किया गया। बताया जा रहा है कि महिला पहले ही चेतावनी दे चुकी थी कि दुकान तोड़े जाने पर वह आत्मदाह कर लेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ