हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP के पूर्व विधायक का बेटा गर्लफ्रेंड की खातिर बना चेन स्नैचर, महंगे शौक पूरे करने के लिए करता था लूटपाट

Gujarat Crime News: गुजरात के अहमदाबाद में पुलिस ने स्नैचिंग के मामले में बड़ा खुलासा किया है। मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक के बेटे को पुलिस ने अरेस्ट किया है। आरोपी स्नैचिंग क्यों करता था, पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है?

विज्ञापन

Ahmedabad Crime News: (ठाकुर भूपेंद्र सिंह, अहमदाबाद) गुजरात की अहमदाबाद पुलिस ने स्नैचिंग के मामले में बड़ा खुलासा किया है। 65 साल की महिला से चेन स्नैचिंग के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। यह शख्स कोई पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश के एक पूर्व एमएलए का बेटा है। आरोपी के पिता विजेंद्र सिंह चंद्रावत कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे हैं। आरोपी की पहचान प्रद्युम्न सिंह विजेंद्र सिंह चंद्रावत के तौर पर हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वारदात 25 जनवरी की है।

यह भी पढ़ें:‘बात करो मुझसे…’, मना करने पर MBA की छात्रा का गला रेता, इंदौर में 3 साल से तंग कर रहा था ‘शेख’

अहमदाबाद के मेमनगर की रहने वाली महिला वसंतीबेन अपने पति के साथ हनुमान मंदिर से पूजा करने के बाद रात को घर लौट रही थीं। गुरुकुल रोड के पास एक शख्स आया और कटर से काटकर उनका ढाई तोले का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया था। पुलिस ने वारदात को चैलेंज के तौर पर लिया और आरोपी तक पहुंचने के लिए घाटलोडिया इलाके में 250 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए।

विज्ञापन

पिता 15 साल पहले बने थे विधायक

25 साल के आरोपी को पुलिस ने अहमदाबाद के थलतेज इलाके से अरेस्ट किया है। जांच में पता लगा कि आरोपी प्रद्युम्न सिंह मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मनासा तालुका स्थित मालाहेड़ा गांव का रहने वाला है। उसके पिता मध्य प्रदेश में 15 साल पहले विधायक बने थे। अब प्रद्युम्न सिंह अपने माता-पिता से अलग होकर अहमदाबाद में रह रहा है, जो यहां 15 हजार रुपये में जॉब करता है।

यह भी पढ़ें – Union Budget 2025: वित्त मंत्री ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण, GDP की रफ्तार को लेकर सामने आया अनुमान

विज्ञापन

यहां प्रद्युम्न सिंह और एक लड़की के बीच अफेयर चल रहा है। आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरा करने के लिए चेन स्नैचिंग करने लगा था। पुलिस ने मंगलसूत्र को बरामद कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। प्रद्युम्न सिंह की गर्लफ्रेंड मूल रूप से अहमदाबाद की रहने वाली है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola