'बात करो मुझसे...', मना करने पर MBA की छात्रा का गला रेता, इंदौर में 3 साल से तंग कर रहा था 'शेख'

Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मनचले ने एमबीए की छात्रा का गला रेत दिया। लोगों में रोष का माहौल है, वारदात के बाद शहर के बाजार बंद रहे।

Madhya Pradesh Crime News

Indore Crime News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की छात्रा से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक मनचले ने छात्रा का गला रेतकर जान लेने की कोशिश की। 23 वर्षीय युवक को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। वारदात के बाद इंदौर के लोगों में गुस्सा देखने को मिला। हिंदू संगठनों के आह्वान पर सांवेर इलाके में शुक्रवार को आधे दिन तक बाजार बंद रखे गए। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार इंदौर शहर से 40 किलोमीटर दूर स्थित सांवेर कस्बे में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान अमन शेख के तौर पर हुई है, जिसने गुरुवार दोपहर को छात्रा के ऊपर हमला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमले के बाद छात्रा को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। छात्रा की हालत इलाज के बाद खतरे से बाहर बताई गई है। बताया जा रहा है कि छात्रा और आरोपी ने एक ही कॉलेज से पढ़ाई की थी। पासआउट होने के बाद से आरोपी लगातार उसका पीछा कर रहा था। उस पर बातचीत के लिए दबाव बनाता था। युवती ने आरोपी के साथ बात करने से इनकार कर दिया था, लेकिन आरोपी बाज नहीं आ रहा था। गुरुवार को आरोपी ने फिर पीछा किया और बात करने से मना करने पर गला रेत दिया।

सख्त कार्रवाई की मांग

घायल छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया कि शेख पिछले 3 साल से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। मना करने पर वह उनको धमकी देता था। छात्रा पर हमले के बाद हिंदू संगठनों ने रोष जाहिर किया। हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को आधे दिन के बंद का आह्वान किया था, जिसके परिणामस्वरूप बाजार और अन्य प्रतिष्ठान बंद रखे गए। पुलिस के अनुसार सांवेर में हालात फिलहाल शांतिपूर्ण हैं।

विज्ञापन

आरोपी अमन शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। घटना ने इलाके में महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ