Ahmedabad Plane Crash: फ्लाइट के ये उपकरण थे खराब, एक शख्स ने वीडियो पोस्ट कर किया बड़ा दावा

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 200 से ज्यादा लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है। इस बीच हैरान करने वाले कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसे एक युवक ने एक्स पर पोस्ट किया है। आकाश वत्स नामक यूजर ने दावा किया है कि प्लेन के कुछ उपकरण खराब थे।

ahmedabad plane crash, ahmedabad news, ahmedabad, Latest News, अहमदाबाद प्लेन क्रैश, अहमदाबाद खबर, अहमदाबाद, ताजा खबर

हादसे से पहले युवक ने खींची थी फ्लाइट की फोटो

विज्ञापन

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 200 से ज्यादा लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है। इस बीच हैरान करने वाले कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसे एक युवक ने एक्स पर पोस्ट किया है। आकाश वत्स नामक यूजर ने दावा किया है कि प्लेन के कुछ उपकरण खराब थे। वह इसी फ्लाइट से घटना से करीब दो घंटे पहले दिल्ली से अहमदाबाद लौटे थे। इस बीच उन्होंने फ्लाइट के खराब उपकरण की मोबाइल से वीडियो बना ली थी।

Advertisment

यूजर ने फ्लाइट के खराब उपकरण दिखाए

यूजर आकाश वत्स ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर फ्लाइट की कुछ वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि वह मैं अहमदाबाद से उड़ान भरने करीब 2 घंटे पहले उसी विमान में था। वह दिल्ली से अहमदाबाद इसी विमान से आए थे। फ्लाइट में कुछ उपकरण काम नहीं कर रहे थे। जिसका उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाया। वीडियो में वह फ्लाइट के खराब उपकरण को दिखा रहे हैं। आकाश ने वीडियो को एयर इंडिया को टैग कर ट्वीट किया है।

इस विमान ने पहली बार 2013 में भरी थी उड़ान

अहमदाबाद में क्रैश हुए बोइंग 787-8 फ्लाइट पहले भी विवादों में रह चुका है। इसकी उत्पादन प्रक्रिया और गुणवत्ता नियंत्रण पर सवाल उठते रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी उड़ान जारी रही। एयर इंडिया के मुताबिक फ्लाइट AI171 एक बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर है जिसका पंजीकरण संख्या VT-ANB और सीरियल नंबर 36279 है। विमान ने पहली बार 14 दिसंबर 2013 को उड़ान भरी थी। इसे बोइंग की ओर से जनवरी 2014 में एयर इंडिया को सौंपा गया था। फ्लाइट एआई 171, बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर, एक वाइडबॉडी, दो इंजन वाला विमान है। एयर इंडिया का दावा है कि फ्लाइट का यह पहला हादसा था।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ