24 घंटे में 2 NEET स्टूडेंट का सुसाइड, गुजरात के छात्र ने छठी मंजिल से लगाई छलांग, तमिलनाडु की छात्रा ने निगला जहर

NEET Students Suicide: नीट का एग्जाम दोबारा देने के डर से स्टूडेंट सुसाइड कर रहे हैं। पिछले 24 घंटे में सुसाइड के 2 और मामले सामने आए। वहीं 3 मई के बाद अब तक 36 दिन में 12 स्टूडेंट एग्जाम देने के डर से मौत को गले लगा चुके हैं।

Doctor Suicide

Credit- News 24 GFX

NEET-UG 2026 आगामी 21 जून को दोबारा होने जा रहा है। 3 मई को हुआ एग्जाम पेपर लीक होने के कारण रद्द हो गया था। इसलिए केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की खूब किरकिरी हुई, इसलिए एग्जाम दोबारा कराया जा रहा है, लेकिन यह फैसला छात्रों की जान का दुश्मन बन गया है। क्योंकि दोबारा एग्जाम देने से स्टूडेंट डर रहे हैं और आलम यह है कि कई स्टूडेंट एग्जाम से बचने के लिए मौत को गले लगा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 2 और छात्रों ने सुसाइड कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

17 साल का कहान छठी मंजिल से कूदा

गुजरात के अहमदाबाद में नीट के री-एग्जाम से पहले 17 वर्षीय NEET अभ्यर्थी ने आत्महत्या कर ली। 17 वर्षीय छात्र कहान पटले ने अपनी घर की छठी मंजिल से छलांग लगाकर मौत को गले लगाया। अहमदाबाद पुलिस के जोन 2 के अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार को सुबह-सुबह उन्हें कंट्रोल रूम पर एक फोन आया। सूचना मिली कि अहमदाबाद के न्यू राणिप इलाके की एक सोसाइटी में एक युवा लड़का खून से लथपथ पड़ा है। ​सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

लड़के को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया। ​लड़के के मामा ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि लड़के की पहली NEET परीक्षा बहुत अच्छी गई थी। वह दोबारा होने वाली परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसने कभी भी किसी भी तरह के दबाव या तनाव की शिकायत नहीं की थी। ​आत्महत्या के असली कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस अब उसके दोस्तों से पूछताछ करेगी। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

विज्ञापन

कोयंबटूर की अनुकीर्तना ने खाया जहर

तमिलनाडु के कोयंबटूर में NEET की छात्रा अनुकीर्तना ने बुधवार सुबह जहर खाकर सुसाइड किया। जान देने से पहले 19 साल की छात्रा ने अपने चाचा और करीबी रिश्तेदारों को वॉट्सऐप पर मैसेज भेजे थे कि 3 मई को NEET एग्जाम दिया था। एग्जाम में पास होने की उम्मीद थी और मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का इंतजार था, लेकिन पेपर लीक के कारण एग्जाम कैंसिल हो गया। अब दोबारा एग्जाम देने से डर लग रहा है। पापा ने मेरी तैयारी पर खूब पैसा लगाया है, फेल हो गई और एडमिशन नहीं मिला तो उनका सामना कैसे करुंगी?

विज्ञापन

36 दिन 12 सुसाइड केस दर्ज हो चुके

बता दें कि 3 मई को पेपर लीक होने के बाद से अब 17 जून तक नीट के 12 स्टूडेंट सुसाइड कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश में 2, राजस्थान में 2, दिल्ली में 2 छात्रों ने सुसाइड किया है। वहीं उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में एक-एक सुसाइड केस सामने आया।

1. 14 को गोवा में नीट स्टूडेंट ने सुसाइड किया था और यह पेपर लीक के बाद पहला के था।

विज्ञापन

2. 14 मई को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 21 साल के ऋतिक ने सुसाइड किया था।

3. 14 मई को ही दिल्ली में 20 साल की छात्रा ने तनाव में आकर मौत को गले लगा लिया था।

विज्ञापन

4. 16 मई को राजस्थान में 22 साल के प्रदीप मेघवाल ने एग्जाम कैंसिल होने से प्रेशर में आकर सुसाइड किया।

5. 20 मई को मध्य प्रदेश की आकांक्षा चतुर्वेदी ने दोबारा नीट एग्जाम देने के डर से सुसाइड कर लिया।

विज्ञापन

6. 25 मई को महाराष्ट्र के लातूर में नीट के छात्र ने सुसाइड कर लिया था।

7. 13 जून को दिल्ली में 17 साल की नीट स्टूडेंट अपने घर में मृत मिली थी। पुलिस ने सुसाइड केस दर्ज किया।

विज्ञापन

8. 15 जून को राजस्थान के सीकर में 22 साल के उमेश ने सुसाइड किया। वह 3 बार नीट एग्जाम दे चुका था।

9. 16 जून को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 17 साल छात्रा ने एग्जाम के डर से फांसी लगाकर जान दी थी।

विज्ञापन

10. 16 जून को ही उत्तराखंड के देहरादून में 23 साल की रिया कुमारी ने सुसाइड नोट लिखकर जान दी थी।

11. 17 जून को तमिलनाडु के कोयंबटूर में 19 साल की अनुकीर्तना ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया।

विज्ञापन

12. 17 जून को ही गुजरात के अहमदाबाद में 17 साल कहान पटेल ने छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ