---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

Ahmedabad Plane Crash में घायल यात्रियों की लिस्ट आई सामने, 25 में 3 महिलाएं भी शामिल

Ahmedabad Air India Plane Crash : गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को बड़ा विमान हादसा हो गया। एअर इंडिया की फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 242 यात्री सवार थे। विमान क्रैश में घायल हुए यात्रियों की लिस्ट आई है।

---विज्ञापन---

Ahmedabad Air India Plane Crash : गुजरात के अहमदाबाद में प्लेन क्रैश की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। देश-दुनिया से नेता और लोग इस घटना पर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। इस विमान हादसे में कई यात्रियों की जान चली गई और कइयों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच 25 घायल यात्रियों की लिस्ट सामने आई है, जिसमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं।

अहमदाबाद पुलिस ने विमान दुर्घटना में घायल हुए 25 लोगों की लिस्ट जारी की है। गुजरात स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि अहमदाबाद सिविल अस्पताल के छात्र छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर और अन्य आवासीय क्षेत्र उस क्षेत्र में स्थित हैं, जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। घायलों में से लगभग 50 को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : विमान हादसे में 204 यात्रियों की मौत, 41 घायल, अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर ने किया बड़ा दावा

---विज्ञापन---

देखें घायल यात्रियों की लिस्ट

1. नेहाबेन मेहुल राजपूत (F), उम्र- 50
2 जयदेव गोहिल (M), उम्र- 19
3. रागिनीबेन शैलेशभाई राजपूत (F), उम्र- 43
4. संकेत (M), उम्र- 19
5. रवि (M), उम्र- 25
6 कंदर्भ (M), उम्र- 20
7. कुणाल अग्रवाल (M), उम्र- 20
8. निकुल चौधरी (M), उम्र- 19
9. कनु पाटीदार (M), उम्र- 20
10. शिव राणा (M), उम्र- 20
11. तरूण परमार (M), उम्र- 20
12. रोहित कुमार (M), उम्र- 20
13 शिवदीप जाला (M), उम्र- 20
15. समर्थ (M), उम्र- 18
16. ब्रिजेश डामोर (M), उम्र- 19
17. ध्रुविन कपाड़िया (M), उम्र- 20
18. आगेस्त जायसवाल (M), उम्र- 20
19. केशव (M), उम्र- 21
20 एमआईटी (M), उम्र- 19
21. प्रिंस (M), उम्र- 22
22. संदीप जाला (M), उम्र- 20
23. श्रीदेवी (F), उम्र- 52
24 यश तपैया (M), उम्र- 20
25 यश काथी (M), उम्र- 19

यह भी पढ़ें : Ahmedabad Plane Crash में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन, सांसद का दावा

---विज्ञापन---

First published on: Jun 12, 2025 06:31 PM

End of Article
---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola