अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद मुंबई और दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू, रेलवे स्टेशन सुरक्षा कड़ी

अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद मुंबई और दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है। यात्रियों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए आरपीएफ समेत अन्य सुरक्षा बलों को अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर तैनात किया गया है।

ahmedabad plane crash, ahmedabad news, ahmedabad, Latest News, अहमदाबाद प्लेन क्रैश, अहमदाबाद खबर, अहमदाबाद, ताजा खबर

अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद स्पेशल ट्रेन शुरू

विज्ञापन

अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद मुंबई और दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है। यात्रियों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए आरपीएफ समेत अन्य सुरक्षा बलों को अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद जाने वाली सभी फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया है। इसी वजह से स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है।

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर भारी सुरक्षा बल तैनात

दिल्ली के स्पेशल ट्रेन शुरू किए जाने की घोषणा के बाद अहमदाबाद रेलवे स्टेशन यात्रियों की भारी भीड़ जुटने की पूरी संभावना है। इसी के चलते सुरक्षा बलों के साथ रेलवे अधिकारियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, वेस्टर्न रेलवे ने फिलहाल अहमदाबाद से मुंबई और दिल्ली के स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गुरुवार शाम से यह सेवा शुरू होगी। रेलवे स्टेशन कई लेयर में सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। स्थानीय पुलिस को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है।  वहीं रेलवे की मेडिकल टीम और RPF जवानों को भी रेस्क्यू में लगाया गया है।

Advertisment

ये हैं स्पेशन ट्रेन

वेस्टर्न रेलवे अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद कई दिल्ली समेत अन्य जगहों के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू कर दी हैं। इनमें ट्रेन संख्‍या 09497/09498 अहमदाबाद-दिल्ली-अहमदाबाद सुपरफास्ट स्पेशल के दो फेरे होंगे। इसमें ट्रेन संख्या 09497 अहमदाबाद-दिल्ली स्पेशल 12 जून को अहमदाबाद से रात 23.45 बजे चलकर अगले दिन यानी 13 जून को दोपहर 14.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।इसी तरह ट्रेन संख्या 09498 दिल्ली–अहमदाबाद स्पेशल 13 जून 2025 को दिल्ली से 17.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन प्रातः 08.30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन महेसाणा, पालनपुर, आबूरोड, मारवाड़, अजमेर, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, गुडगांव और दिल्ली कैंट स्टेशनों पर रुकेगी।

विज्ञापन

ट्रेन में होंगे एसी 3-टियर श्रेणी के कोच

रेलवे के मुताबिक, इस ट्रेन में एसी 3-टियर श्रेणी के कोच रहेंगे। जबकि ट्रेन संख्या 09494/09493 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद सुपरफास्ट स्पेशल के भी दो फेरे होंगे। इन ट्रेनों की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। रेलवे के मुताबिक, यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। रेलवे ने पूरी तैयारी कर ली है। सभी यात्रियों के ट्रेन में सीट मिल जाएगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ