महिला पर हाथ उठाने वाला पुलिस कर्मी पर बड़ा एक्शन, वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई

Ahmadabad News: अहमदाबाद के पालडी इलाके में महिला वाहन चालक पर हाथ उठाने वाले ट्रैफिक पुलिस वाले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. जानकारी के मुताबिक, एन डिवीजन पुलिस स्टेशन में तैनात हेड कॉन्स्टेबल जयंतीभाई बलदेवभाई झाला को इस मामले में तुरंत ड्यूटी से हटा दिया गया है.

traffic police man suspand

Ahmadabad News: अहमदाबाद के पालडी इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला वाहन चालक पर हाथ उठाने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित हेड कॉन्स्टेबल जयंतीभाई बलदेवभाई झाला को ड्यूटी से हटा दिया है. बताया जा रहा है कि महिला ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ा था, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोका और आईडी कार्ड मांगा. इस दौरान महिला ने पुलिसकर्मी को अपशब्द कहे और पुलिस का आईडी कार्ड फेंक दिया, जिससे विवाद बढ़ गया.

ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने वाली महिला पर उठाया था हाथ

मिली जानकारी अनुसार यह घटना उस समय हुई, जब महिला वाहन चालक ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ दिया था. ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने महिला को रोककर वाहन के कागजात और आईडी कार्ड दिखाने को कहा. महिला और पुलिसकर्मी के बीच कहासुनी हो गई. आरोप है कि महिला ने पुलिसकर्मी से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और गुस्से में पुलिस का आईडी कार्ड सड़क पर फेंक दिया.

राहगीर ने बना लिया वीडियो

इसके बाद मामला और ज्यादा बढ़ गया और पुलिसकर्मी ने महिला पर हाथ उठा दिया. इस पूरी घटना का किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग हरकत में आया और संबंधित हेड कॉन्स्टेबल को तुरंत ड्यूटी से हटा दिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं.

मर्यादा लांघने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा

ट्रैफिक डीसीपी पश्चिम भावना पटेल ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि संबंधित महिला पहले भी ट्रैफिक पुलिस के साथ बहस और विवाद कर चुकी है. उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी का व्यवहार भी जांच के दायरे में है और किसी भी स्तर पर गलत पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने महिला वाहन चालक के खिलाफ भी ट्रैफिक में बाधा डालने और सरकारी काम में रुकावट पैदा करने का मामला दर्ज किया है. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून सभी के लिए समान है और नियम तोड़ने या मर्यादा लांघने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ