Ahemdabad Plane Crash Latest Update: गुजरात के अहमदाबाद में प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने का ऐलान हुआ है। टाटा ग्रुप ने यह ऐलान किया और अब एयर इंडिया ने भी हादसे के मृतकों को 25-25 लाख रुपये देने की घोषणा की है। मुआवजा उन सभी 241 मृतकों को मिलेगा, जो हादसाग्रस्त विमान में सवार थे, लेकिन क्या एक-एक करोड़ का मुआवजा हादसे में जान गंवाने वाले उन 33 लोगों को भी मिलेगा?
जिनमें यात्रियों और क्रू मेंबर्स के अलावा BJ मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स, डॉक्टर्स और कर्मचारी शामिल हैं। हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन बता दें कि टाटा ग्रुप ने मुआवजा देने के साथ-साथ घायलों के इलाज का खर्चा उठाने का ऐलान भी किया है। घायल की जरूरत के अनुसार खर्चा किया जाएगा और देखभाल उपलब्ध कराई जाएगी। टाटा ग्रुप BJ मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग की मरम्मत भी कराएगा।
क्या कहता है मुआवजे का नियम?
इंटरनेशनल फ्लाइट क्रैश होने पर मृतकों के लिए मुआवजे का ऐलान मॉन्ट्रियल कन्वेंशन 1999 के तहत किया जाता है। भारत भी इस कन्वेंशन का हिस्सा। कन्वेंशन के अनुसार, एक यात्री को 128821 SDR (स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स) का मुआवजा मिलता है। भारतीय करेंसी में यह रकम 1.4 करोड़ रुपये मिलती है। अगर विमान हादसा एयरलाइन की लापरवाही से होता है तो मुआवजे की राशि और ज्यादा हो सकती है। बता दें कि इंटरनेशनल फ्लाइट अगर हादसे का शिकार होती है तो ही कन्वेंशन के नियम लागू होंगे।
DGCA (नागर विमानन महानिदेशालय) भी भारतीय एयरलाइंस की फ्लाइट के साथ हादसा होने पर यात्रियों को उसी तरह मुआवजा देती है, जैसे इंटरनेशनल फ्लाइट्स के यात्रियों को मिलता है। डोमेस्टिक फ्लाइट के क्रैश पर मिलने वाले मुआवजे की रकम कंपनी वाइज अलग-अलग हो सकती है। 20 लाख रुपये से एक करोड़ तक का मुआवजा कंपनी दे सकती है। एयरलाइन और इंश्योरेंस कंपनी मिलकर मुआवजा तय करती हैं।
लंदन की फ्लाइट हुई थी क्रैश
बता दें कि 12 जून दिन गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद में मेघानीनगर इलाके में इंटरनेशनल फ्लाइट क्रैश हुई थी। एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जा रही AI-171 फ्लाइट थी और बोइंग ड्रीमलाइनर कंपनी का 787-8 विमान था। सरदार वल्लभ पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेकऑफ होते ही विमान BJ मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हो गया। विमान में एक लाख लीटर से ज्यादा ईंधन था, इसलिए टक्कर लगते ही विमान में आग लग गई थी।
हादसे में विमान में सवार 12 क्रू मेंबर्स समेत 241 लोग मारे गए थे। एक यात्री किस्मत से बच गया, क्योंकि खिड़की टूटने से कूद गया था। हादसे में हॉस्टल के कर्मचारी, मेडिकल स्टूडेंट्स और डॉक्टर्स भी मारे गए हैं। हादसे में कुल 274 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का नाम भी शामिल है। अभी तक हादसा होने की वजह सामने नहीं आई है। सरकार ने NSG को हादसे की जांच करके रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
6 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
7 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
8 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
9 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
10 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
11 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
13 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
13 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines