Muslim Woman Acid Attack On Boy Friend: 8 साल से दोनों रिश्ते में थे, अचानक प्रेमी ने धोखा दे दिया। उसने बात करना, मिलना जुलना छोड़ दिया। प्रेमिका को यह बेवफाई बर्दाश्त नहीं हुई और वह बदले की आग में झुलसने लगी। बात बस से बाहर होने पर उसने प्रेमी पर एसिड अटैक कर दिया। हमले में पीड़ित का चेहरा, कमर और निजी अंग बुरी तरह जल गए। वह दर्द के मारे रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन वह खड़ी देखती रही।
यह भी पढ़ें: Video: 36 सेकेंड में हथौड़े से 27 वार, US में भारतीय छात्र को इंसानियत दिखाने के बदले मिली खौफनाक मौत
सहेली के साथ मिलकर किया हमला
भीड़ जुटने पर वह फरार हो गई। वारदात में उसकी सहेली ने भी साथ दिया। पुलिस ने एसिड अटैक का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला और उसकी सहेली की तलाश में पुलिस छापामार कर रही है। पीड़ित और आरोपी दोनों शादीशुदा हैं। पीड़ित की शिकायत पर कालूपुर पुलिस स्टेश में IPC की धारा 326(ए), 333 और 114 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कालूपुर पुलिस के इंस्पेक्टर एसए करमूर ने मामले की पुष्ट की और आरोपी को जल्द पकड़ने का दावा किया।
यह भी पढ़ें: ‘दरवाजे पर लॉक, अंदर भीषण आग’; क्या है उस हादसे का असली सच, जिसमें जिंदा जल गए 5 लोग
पीड़ित की पत्नी को लग गई थी भनक
पुलिस को दी शिकायत में अहमदाबाद के बापूनगर में एवरेस्ट सोसाइटी में रहने वाले 51 वर्षीय राकेश ब्रह्मभट्ट ने बताया कि वे रोडवेज में हैं। जब वे कंडक्टर थे तो 40 वर्षीय महजबीन से वे बस में मिले थे। करीब 8 साल तक दोनों के संबंध रहे, लेकिन पत्नी को भनक लग गई तो उसने महजबीन से रिश्ता खत्म कर दिया। करीब एक साल दोनों आपस में बातचीत नहीं कर रहे थे। इससे महजबीन गुस्सा हो गई और उसने सहेली की मदद से एसिड अटैक कर दिया।
यह भी पढ़ें: Delhi में सुसाइड का लाइव वीडियो, मेट्रो आई और दौड़कर उसके आगे कूद गया शख्स
काफी समय से धमका रही थी राकेश को
राकेश ने बताया कि एसिड अटैक से उसकी आंख झुलस गई है। उसे कुछ नजर नहीं आ रहा है। महजबीन जुहापुरा इलाके में आयशा मस्जिद के पास अंजुम पार्की में रहती है। वही पिछले काफी समय से उसे धमका रही थी। 27 जनवरी की रात को वह अहमदाबाद के कालूपुर रेलवे स्टेशन के पास AMTS कंट्रोल रूम में ड्यूटी पर थे। केबिन नंबर 7 में बैठे थे कि अचानक महजबीन आ गई और कहा कि उससे अलग होने की हिम्मत कैसे की? फिर उस पर एसिड फेंक दिया।
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
1 day agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
1 day agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
5 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
5 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
14 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines