Gujarat Election 2022: आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने इसुदान गढ़वी को अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया है। इसुदान गढ़वी एक पूर्व पत्रकार हैं और उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है।
अभी पढ़ें – दिल्ली की हवा में ऑक्सीजन कम…घुट रहा दम, क्या लगेगा एयर पॉल्यूशन का लॉकडाउन?
गुजरात के पिपलिया में 10 जनवरी 1982 को जन्मे इसुदान गढवी पेशे से पत्रकार रहे हैं। गढवी का राजनीतिक करियर 14 जून 2021 को शुरू हुआ था। उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली थी।
48 फीसदी ओबीसी वाले गुजरात में इसुदान गढवी भी इसी वर्ग से आते हैं। उन्होंने 1 जुलाई 2021 को पत्रकारिता छोड़ी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें कांग्रेस और भाजपा से भी ऑफर आया था लेकिन उन्होंने इटालिया और आप के गुजरात प्रभारी गुलाब सिंह यादव से मुलाकात की और फिर पार्टी में शामिल हो गए।
इससे पहले पार्टी के शीर्ष सूत्रों ने बताया था कि इसुदान गढ़वी या गोपाल इटालिया संभावित रूप से आप के मुख्यमंत्री पद का चेहरा बन सकते हैं। बता दें कि गुजरात में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण के तहत 1 दिसंबर को जबकि दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को कराया जाएगा, जबकि 8 दिसंबर को हिमाचल विधानसभा के साथ ही यहां भी वोटों की गिनती होगी।
आप पार्टी ने और तेज किया अभियान
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने गुरुवार को तारीखों की घोषणा की थी। उधर, आम आदमी पार्टी ने चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अपना अभियान और तेज कर दिया है। पार्टी शनिवार से रोड शो करना शुरू करेगी जिसमें केजरीवाल मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के साथ चलेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक आप रोजाना दो से तीन रोड शो करेगी।
अभी पढ़ें – Ejaz Lakdawala: मरे हुए मच्छरों को बोतल में लेकर कोर्ट पहुंचा गैंगस्टर, जानें क्या है पूरा मामला
भाजपा और कांग्रेस को टक्कर दे रही है आप
पार्टी ने जून में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत कई गारंटियों की घोषणा, यात्राएं और घर-घर अभियान चलाकर की थी। पार्टी चर्चा और प्रचार के मामले में भाजपा और कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे रही है। गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 92 सीटों की जरूरत है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
8 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
10 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
11 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
12 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
13 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
14 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
15 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
16 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines