Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ऊपर से फेंका गमला, अंडे और बोतल, जानें फिर क्या हुआ

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी 7 एवेन्यू की मार्केट में मंगलवार रात ऊपर की मंजिल से अचानक गमला, अंडे और कांच की बोतल नीचे खड़ी भीड़ पर फेंकी गई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।

IMAGE_5ba37d
विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी 7 एवेन्यू की मार्केट में मंगलवार रात ऊपर की मंजिल से अचानक गमला, अंडे और कांच की बोतल नीचे खड़ी भीड़ पर फेंकी गई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। चीख-पुकार के बीच लोग इधर-उधर भागने लगे और कई लोग दुकानों में छिपकर जान बचाते नजर आए। यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है।

कई लोग घायल
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो रात के समय मार्केट में काफी भीड़ थी। लोग रोजमर्रा की खरीदारी और खानपान में व्यस्त थे। तभी ऊपर से पहले एक भारी गमला गिरा, उसके बाद अंडे और कांच की बोतल फेंकी गईं। कुछ लोगों को इन वस्तुओं से चोट भी आई। हालांकि गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

Advertisment

किसने फेंका सामान, पता नहीं चला
घटना के तुरंत बाद लोगों ने ऊपर की मंजिलों की ओर देखा, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह सामान किस फ्लैट या मंजिल से फेंकी गईं। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें लोग घबराए हुए है।

निवासियों और दुकानदारों में नाराजगी
घटना के बाद से सोसायटी में रहने वाले लोग और मार्केट के दुकानदारों में आक्रोश है। उनका कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। पहले भी ऊपर की मंजिलों से सामान फेंकने की घटनाएं सामने आ चुकी है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ