Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के स्टेडियम को मिलेगी नई सुविधा, जानें क्या-क्या हाईटेक होगा

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर की सुरक्षा अब और चाक-चैबंद होगी। खेल गतिविधियों से गुलजार रहने वाले इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम में अब सुरक्षा निगरानी के लिए नए सिरे से व्यवस्था की जा रही है। प्राधिकरण ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के संचालन, रखरखाव और मरम्मत के लिए एक विशेषज्ञ कंपनी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Greno authority
विज्ञापन

44 लाख से ज्यादा का बजट
इस काम के लिए 44.35 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। चुनी गई एजेंसी को 3 वर्षों के लिए जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस काम के शुरू होने के बाद समय समय पर टीम उसकी निगरानी रखेगी। स्टेडियम में आधुनिक सुविधाएं होने से शहर के लोगों को सहूलियत होगी।

Advertisment

हर गतिविधि पर होगी पैनी नजर
करीब 38 एकड़ में फैले इस खेल परिसर में विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहती है। खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा के लिए परिसर में लगभग 70 सीसीटीवी कैमरे पहले से ही लगाए जा चुके है। अब इन कैमरों की नियमित निगरानी और फॉल्ट आने पर तत्काल सुधार का जिम्मा नई कंपनी उठाएगी।

खिलाड़ियों को मिलेगा प्रशिक्षण
शासन से निर्देशित इस परियोजना का उद्देश्य है कि प्रदेश के होनहार खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण और प्रतियोगिता सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। भविष्य में यहां खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर और ट्रायल कैंप आयोजित करने की योजना भी बनाई जा रही है।

क्या बोले ओएसडी

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी अभिषेक पाठक ने बताया कि खेल परिसर में हर गतिविधि सुरक्षित और पारदर्शी होगी। इसके लिए टेक्नोलॉजी का भरपूर उपयोग किया जाएगा। विशेषज्ञ कंपनी की मदद से कैमरे हर पल चालू स्थिति में रहेंगे और आवश्यकता पड़ने पर उनकी संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ